रजत जयंती

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:45, 2 January 2014 by गोविन्द राम (talk | contribs) (''''रजत जयंती''' का प्रयोग किसी घटना की 25वीं जयंती अथवा 25व...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

रजत जयंती का प्रयोग किसी घटना की 25वीं जयंती अथवा 25वीं वर्षगाँठ के लिये किया जाता है। उदाहरण के लिये यदि भारत 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ तो इसके 25 वर्ष बाद 15 अगस्त 1972 को स्वतंत्रता प्राप्ति की रजत जयंती होगी। ध्यान देने की बात ये भी है कि इसी उदाहरण में 15 अगस्त 1972 भारत का 26वां स्वतंत्रता दिवस होगा। चूंकि जयंती घटना के एक साल बाद से प्रारम्भ होती है इसलिये ये घटना की वास्तविक सँख्या से एक कम चलती है। अंग्रेज़ी भाषा में रजत जयंती के लिए 'सिल्वर जुबली' (Silver Jubilee) शब्द का प्रयोग होता है।

रजत जयंती वर्ष

घटना की 24वीं वर्षगाँठ के दिन से लेकर रजत जयंती तक चलने वाले एक वर्ष को रजत जयंती वर्ष कहा जाता है। अधिकतर समूह या संगठन जो किसी घटना का रजत जयंती वर्ष मना रहे होते हैं, वो इस पूरे वर्ष कोई न कोई आयोजन अथवा समारोह करते रहते हैं जो कि अंत में रजत जयंती के दिन सम्पन्न होते हैं।

  1. REDIRECTसाँचा:इन्हें भी देखें


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः