मोगा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:43, 9 January 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''मोगा''' पंजाब राज्य का आधुनिक शहर और नया ज़िल...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

मोगा पंजाब राज्य का आधुनिक शहर और नया ज़िला है। पहले यह फरीदकोट ज़िले के अन्तर्गत था। मोगा ज़िले की स्थापना नवम्बर, 1995 में की गई थी।

  • यहाँ कई प्रकार के औद्योगिक विकास हुए हैं। आधुनिक कल करखानों ने भी अपना जाल फैलाया है। 'नेस्‍ले' जैसी प्रसिद्ध कंपनियाँ यहाँ स्थापित हैं, जो यहाँ से अपने दुग्ध उत्‍पादों का कारोबार चलाती हैं।[1]

दर्शनीय स्थल

मोगा में कई देखने लायक स्थल हैं। यहाँ के गुरुद्वारों में 'मेहदियाना साहिब', 'दिना साहिब', 'तक्ष्‍तुपुरा' और 'लापोन' शामिल हैं।
गीता भवन - यह मंदिर शहर के दक्षिण में बना हुआ है, जो देखने में सुंदर है।
कश्‍मीरी पार्क - मोगा में वैसे तो कई पार्क हैं, पर यहाँ का 'कश्‍मीरी पार्क' ओर 'नेहरू पार्क' विशेषतौर पर सुंदर है और देखने लायक हैं।
फन पार्क - यहाँ बच्‍चों के साथ ही बड़ों के लिए एक फन पार्क भी है, जहाँ विभिन तरह के झूलों का आनंद उठाया जा सकता है। साथ ही यहाँ मनोरंजन के दूसरे साधन भी मौजूद हैं। फन पार्क में वाटर पार्क भी है, जहां पानी का आनंद ले सकते हैं।

कैसे पहुंचें

वायु मार्ग - मोगा चंडीगढ़ से 160 किलोमीटर की दूरी पर है, जहाँ से हवाई सेवा उपलब्‍ध है।

रेल मार्ग - मोगा रेलमार्ग द्वारा देश की राजधानी दिल्ली से सीधे जुड़ा हुआ है। रेलमार्ग द्वारा देश के अन्य भागों से भी मोगा का सम्पर्क है।

सड़क मार्ग - यहाँ पहुंचने के लिए चंडीगढ़ समेत पंजाब के ज्‍यादातर शहरों से बसें ओर दूसरे साधन उपलब्‍ध हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. मोगा (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 09 जनवरी, 2014।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः