ग्रेट बेयर झील

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:12, 26 February 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''ग्रेट बेयर झील''' कनाडा के उत्तर-पश्चिम मध्यवर्ती प्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

ग्रेट बेयर झील कनाडा के उत्तर-पश्चिम मध्यवर्ती प्रदेश के मैकेंजी ज़िले में एक स्वच्छ जल की झील है। झील का आकार काफ़ी असमान है। यह झील वर्ष के आठ महीने बर्फ से ढकी रहती है। ग्रेट बेयर झील में मछलियों की कई प्रकार की प्रजातियाँ पाई जाती हैं।[1]

  • इस झील का क्षेत्रफल 12,000 वर्ग मील; लंबाई 200 मील; चौड़ाई 25 से 100 मील तथा गहराई 270 फुट है।
  • झील से लगभग 100 मील लंबी ग्रेट बेयर नदी निकलकर पश्चिम की ओर बहती हुई मैकेंजी नदी में मिलती है।
  • ग्रेट बेयर झील का आकार बहुत ही असम है। वर्ष में लगभग आठ मास तक यह हिमाच्छादित रहती है।
  • सर जॉन फ़्रैंकलिन ने 1825 ई. में इसका पता लगाया था। इसमें विभिन्न प्रकार की मछलियों मिलतीं हैं।
  • झील के किनारे उगे जंगलों से पशुओं का शिकार करके उनके रोओं का व्यापार किया जाता है।
  • परमाणु शक्ति के वैज्ञानिक अध्ययन से इस झील तथा इसके निकटवर्ती क्षेत्र की महत्ता बढ़ गई है।
  • यहाँ पर पिचब्लेंड नामक खनिज मिला (1929 ई.) है, जिसमें यूरेनियम तथा रेडियम धातुएँ पाई जाती हैं। झील के समीप चाँदी भी पर्याप्त मात्रा में मिलती है।


  1. REDIRECTसाँचा:इन्हें भी देखें


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ग्रेट बेयर झील (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 26 फ़रवरी, 2014।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः