राजरप्पा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:12, 9 May 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) ('thumb|250px|[[छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा]] ''...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

[[चित्र:Chinnamasta Temple.jpg|thumb|250px|छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा]] राजरप्पा झारखंड के रामगढ़ ज़िले में स्थित है। यह राँची-बोकारो मार्ग पर राँची से लगभग 68 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। यहाँ पर प्रसिद्ध माँ छिन्नमस्तिका मंदिर है। झारखंड में राजरप्पा की प्रसिद्धि विद्यापीठ के रूप में है।

  • राजरप्पा स्थित सिद्धपीठ भारत के 51 सिद्ध शक्तिपीठों में से एक है।
  • यह पवित्र स्थान दामोदर और भैरवी नदी के संगम स्थल पर स्थित है।
  • राजरप्पा पर भैरवी नदी (भेड़ा नदी) 7 मीटर (23 फ़ीट) का प्रपात बनाती है।
  • मुख्य मन्दिर के चारों तरफ़ महाविद्या के मन्दिर बनाए हैं, यथा– तारा, षोडषी, भुवनेश्वरी, भैरवी, बागला, कमला, मातंगी, धूमावती।
  • भौगालिक दृष्टि से दामोदर नदी द्वारा नदीय अपरदन से निर्मित पॉट होल भी पर्यटकों एवं भूगोलवेत्ताओं के लिए दर्शनीय है।
  • राजरप्पा की पहाड़ियों में भ्रंश दरार की अनेक रेखाएँ देखी जा सकती हैं।
  • मुख्यतः राजरप्पा का सर्वाधिक आकर्षण धार्मिक व्यक्तियों के लिए महत्त्वपूर्ण छिन्नमस्तिका का मन्दिर है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः