महेन्द्रनाथ मुल्ला

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:00, 8 October 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''महेन्द्रनाथ मुल्ला''' (अंग्रेज़ी: ''Mahendranath Mulla'' ; जन्म- [[15 ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

महेन्द्रनाथ मुल्ला (अंग्रेज़ी: Mahendranath Mulla ; जन्म- 15 मई, 1926, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश; मृत्यु- 9 दिसम्बर, 1971, अरब सागर, महाराष्ट्र के निकट) भारतीय नौसेना के जांबाज ऑफ़ीसर थे। वे भारतीय समुद्रवाहक पोत 'आईएनएस खुकरी' के कप्तान थे। भारत-पाकिस्तान युद्ध,1971 में हर जगह वाहवाही लूटने के बावजूद कम से कम एक मौक़ा ऐसा आया, जब पाकिस्तानी नौसेना भारतीय नौसेना पर भारी पड़ी। पाकिस्तान की एक पनडुब्बी भारतीय जलसीमा में घूम रही थी, जिसे खोजने और नष्ट करने के लिए 'आईएनएस खुकरी' और 'कृपाण' पोतों को लगाया गया था, किंतु पाकिस्तानी पनडुब्बी 'हंगोर' नें खुकरी को निशाना बना लिया। कप्तान महेन्द्रनाथ मुल्ला ने डूबते हुए खुकरी को छोड़ने से मना कर दिया और अंत तक सैनिकों को बचाते रहे। आईएनएस खुकरी के साथ ही महेन्द्रनाथ मुल्ला ने भी जल समाधि ले ली। उनके मरणोपरांत उन्हें 'महावीर चक्र' से सम्मानित किया गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः