देवेन्द्र फडणवीस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:49, 31 October 2014 by गोविन्द राम (talk | contribs) (' '''देवेन्द्र फडणवीस''' (अंग्रेज़ी: ''Devendra Fadnavis'', जन्म:[[22 जु...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

देवेन्द्र फडणवीस (अंग्रेज़ी: Devendra Fadnavis, जन्म:22 जुलाई, 1970) भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध नेता एवं महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। देवेन्द्र फडणवीस महाराष्ट्र विधानसभा में नागपुर दक्षिण पश्चिम से विधायक है। पूर्व में वे नागपुर नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं। देवेन्द्र फडणवीस ने 31 अक्टूबर, 2014 को महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

जीवन परिचय

देवेंद्र फडणवीस का जन्म 22 जुलाई 1970 को नागपुर में हुआ। की छवि जमीन से जुड़े तेज तर्रार नेता की है। देवेंद्र फडणवीस को राजनीति विरासत में मिली। इनके पिता गंगाधर राव फडणवीस नागपुर से एमएलसी थे। फडणवीस ने वार्ड स्तर से अपनी राजनीति शुरू की। फडणवीस ने बीजेपी में वार्ड संयोजक से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक बनने का सफर तय किया है। फडणवीस जब महज 27 साल के थे तभी वो नागपुर के मेयर बन चुके थे। फडणवीस अब तक विधानसभा के लिए चार बार चुने जा चुके हैं। फडणवीस की पहचान एक पढ़े लिखे नेता की है। उन्होंने कानून और बिजनेस मैनेजमैंट की पढ़ाई की है। फडणवीस बजट पर एक किताब भी लिख चुके हैं।

नरेंद्र के देवेंद्र

देवेंद्र फडणवीस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है। चुनाव प्रचार के दौरान नागपुर की सभा में मोदी ने फडणवीस की खुल कर तारीफ की थी। चुनावों से पहले ही 'दिल्ली में नरेंद्र और महाराष्ट्र में देवेंद्र' के नारे लगने शुरू हो चुके थे। लोकसभा चुनावों से पहले देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में बीजेपी और खासकर मोदी को आगे बढ़ाने में पूरा जोर लगा दिया था। नरेंद्र मोदी ने फडणवीस को सक्रिय जनसेवक बताया था। फडणवीस की तारीफ उनके विरोधी भी करते हैं। चुनाव से ठीक एक दिन पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्मयंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने फडणवीस को मुख्यमंत्री पद का सबसे योग्य चेहरा बताया था। देवेंद्र फडणवीस को सिर्फ नरेंद्र मोदी का ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समर्थन भी मिला है। फडणवीस उसी नागपुर से आते हैं जहां आर.एस.एस का मुख्यालय है। पिता गंगाधरराव जनसंघ में थे तो बचपन से ही आरएसएस से जुड़ गए थे देवेंद्र। आरएसएस के कार्यक्रमों में मंच पर मौजूदगी बताती है कि आरएसएस से उनका नाता कितना गहरा है। महाराष्ट्र के प्रदेशाध्यक्ष बनने से लेकर मुख्यमंत्री बनने में भी आरएसएस का आशीर्वाद हमेशा रहा है। [1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. देवेंद्र फडणवीस को जीताने वाली पांच बातें (हिंदी) एबीपी न्यूज। अभिगमन तिथि: 31 अक्टूबर, 2014।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः