माइकल फ़रेरा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:51, 22 August 2010 by गोविन्द राम (talk | contribs) ('*माइकल फ़रेरा भारत के महान बिलियर्ड्स खिलाड़ी है...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
  • माइकल फ़रेरा भारत के महान बिलियर्ड्स खिलाड़ी हैं। इनका निकनेम "मुंबई टाइगर" है।
  • माइकल फ़रेरा का जन्म 1 अक्तूबर, 1938 को बंबई (अब मुंबई) में हुआ।
  • ये तीन बार एमेच्योर विश्व चैंपियन रहे। उन्होंने 1960 के भारतीय राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप पहली बार में भाग लिया और 1964 में भारत का प्रतिनिधित्व न्यूजीलैंड में आयोजित विश्व एमेच्योर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप (WABC) में किया, जहाँ उन्होंने सेमीफ़ाइनल तक सफर तय किया। उन्होंने विश्व एमेच्योर बिलियर्ड्स 1977 में अपना पहला खिताब जीता। और बाद में विश्व बिलियर्ड्स ओपन भी जीता।

प्रारम्भिक जीवन

माइकल फ़रेरा ने सेंट जोसेफ स्कूल, दार्जिलिंग में अपनी पढ़ाई की और वहीं से उनकी बिलियर्ड्स खेल में दिलचस्पी उत्पन्न हुई। बाद में उन्होंने खेल में अपनी रुचि को सक्षम बनाए रखने के लिए सेंट जेवियर्स कॉलेज और गवर्नमेंट लॉ कॉलेज मुंबई में दाखिला लिया।

वर्तमान जीवन

वर्तमान में माइकल फ़रेरा की एक कंपनी है जो मानव जाति की मदद करने में विश्वास रखती है और "टीम आस्था' के तहत उनके विपणन अभियानों के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने अपने कैरियर में सभी महान ऊंचाइयों को देखा है और वर्तमान वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने में दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर हैं।

पुरस्कार

माइकल फ़रेरा को भारत सरकार द्वारा सन 1984 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। माइकल फ़रेरा को 1981 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया, लेकिन उन्होंने यह स्वीकार करने से इनकार कर दिया और यह तर्क दिया कि जैसे क्रिकेटर सुनील गावस्कर को पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया, उन्हें भी उसी से सम्मानित किया जाना चाहिए। वह पहलें बिलियर्ड खिलाड़ी है, जिन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा वह महाराष्ट्र राज्य सरकार के शिव छत्रपति पुरस्कार (1971), अर्जुन पुरस्कार (1973) और इंटरनेशनल फेयर प्ले समिति 1983 के पत्र की बधाई प्राप्त कर चुके हैं। उन्हें बिलियर्ड्स और स्नूकर में कोचिंग उपलब्धियों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार 2001 में दिया गया।

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः