वही सच्चा भक्त है -विनोबा भावे

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:25, 5 July 2017 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replacement - "जमींदार " to "ज़मींदार ")
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
वही सच्चा भक्त है -विनोबा भावे
विवरण विनोबा भावे
भाषा हिंदी
देश भारत
मूल शीर्षक प्रेरक प्रसंग
उप शीर्षक विनोबा भावे के प्रेरक प्रसंग
संकलनकर्ता अशोक कुमार शुक्ला

आचार्य विनोबा भावे रेलगाड़ी से वर्धा जा रहे थे। अचानक ट्रेन के डिब्बे में एक वृद्ध फ़कीर चढ़ा। फ़कीर ने भक्ति भाव वाला गीत गाना शुरू किया। उसके मधुर आवाज़ एवं गीतों के भावों को सुन कर बिनोवाजी भावविभोर हो उठे।

डिब्बे में अन्य यात्री भी फ़कीर के गायन के जादू से मंत्रमुग्ध हो रहे थे। उसी डब्बे में एक धनाढ्य ज़मींदार भी बैठा था। उसने अपने जेब से पाँच रुपये का नोट निकाला और बोला- "एक-एक पैसा ईकठा करने में भला क्या मिलेगा? मैं रुपये देता हूँ, शर्त यह है कि भजन की जगह फिल्मी गीत गाओ।"

फकीर ने जबाब दिया - "मैंने नियम बना रखा है कि परमात्मा के अलावा वाणी से किसी की प्रशंसा नहीं करूंगा।"

अब ज़मींदार ने सौ का नोट निकाला तथा कहा- "नियम-वियम को रखो ताक पर। यह सौ रुपये लो और फिल्मी गीत सुनाओ।"

तब फ़कीर बोला- "आप एक लाख रुपये देंगे तब भी मैं भगवान् की स्तुति के अलावा किसी के गीत न गाऊंगा।"

फकीर के ये शब्द सुनकर आचार्य बिनोबा भावे इतने अधिक प्रभावित हुए कि उन्होंने उठ कर उसे गले से लगा लिया और बोले - "आज पता चला है सूरदास, तुलसीदासमीराबाई की परम्परा के सच्चे भक्त अभी भी इस पृथ्वी पर हैं। जिसे लालच न प्रभावित कर सके वही सच्चा भक्त है।"



विनोबा भावे से जुड़े अन्य प्रसंग पढ़ने के लिए विनोबा भावे के प्रेरक प्रसंग पर जाएँ।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः