अनीता देसाई

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:33, 19 January 2020 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

thumb|250px|अनीता देसाई अनीता देसाई (अंग्रेज़ी: Anita Desai, जन्म- 24 जून, 1937) एक प्रख्यात लेखिका हैं। उनका नाम विश्व में अंग्रेज़ी साहित्य का एक जाना पहचाना नाम है। उपन्यासकार किरण देसाई इनकी पुत्री हैं। भारत सरकार ने अनीता देसाई को 'पद्मश्री' और 2014 में 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया था। अनीता देसाई का पहला उपन्यास “क्राई द पीकॉक” 1963 में प्रकाशित हुआ था। इसके साथ ही उन्हें 'बुकर पुरस्कार' के लिए तीन बार अंतिम सूची में भी चयनित किया जा चुका है।

परिचय

अनीता देसाई 'मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी' में मानविकी की सेवामुक्त प्रोफेसर हैं। डी.एन. मजूमदार की बेटी अनीता मजूमदार के रूप में इनका जन्म 24 जून सन 1937 को हुआ था। इनके पिता एक बंगाली व्यापारी थे और माता टोनी नीम एक जर्मन थी। अनीता देसाई ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के क्वीन मैरी हायर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की। इन्होंने बहुत ही कम आयु में लघु कथाएं लिखनी शुरू कर दी थीं। इनकी पहली लघु कहानी तब प्रकाशित हुई, जब वे मात्र नौ वर्ष की थीं। इन्होंने ‘मिरांडा हाउस’ से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और 1957 में 20 वर्ष की उम्र में अंग्रेज़ी साहित्य में स्नातक की उपाधि प्राप्त कर ली थी।

सन 1958 में अनीता देसाई ने एक व्यवसायी अश्विन देसाई के साथ शादी कर ली। उन्होंने उपन्यास लेखन के क्षेत्र में अपने उपन्यास ‘क्राई द पीकॉक’ के बाद, ‘द वॉइस ऑफ द सिटी’ और ‘फायर ऑन द माउंटेन’ के साथ लेखन के कार्य को आगे बढ़ाया। 'फायर ऑन द माउंटेन उपन्यास', कसौली में रहने वाली तीन महिलाएं और उनके जीवन के विभिन्न अनुभवों पर आधारित है।[1]

सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें

अनीता देसाई की कुछ सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों के नाम निम्नलिखित हैं[2]-

  1. बाउमगार्टनर्स बॉम्बे
  2. जर्नी टू इथाका
  3. बाय-बाय ब्लैकबर्ड
  4. क्लीयर लाइट ऑफ द डे
  5. डायमंड डस्ट
  6. डायमंड डस्ट एंड अदर स्टोरीज
  7. फास्टिंग, फीस्टिंग
  8. फायर ऑन द माउंटेन
  9. कलेक्टेड स्टोरीज
  10. क्राई, द पीकॉक
  11. गेम्स एट ट्विलाइट
  12. गेम्स एट ट्विलाइट एंड अदर स्टोरीज
  13. इन कस्टडी
  14. द आर्टिस्ट ऑफ डिस्एपिरंस
  15. द पिकॉक गार्डन
  16. द विलेज बाय द सी
  17. वॉइसेस न द सिटी
  18. वेयर शैल वी गो दिस समर
  19. द जिगजेग वे


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अनिता देसाई की जीवनी (हिंदी) hindi.mapsofindia.com। अभिगमन तिथि: 18 जनवरी, 2020।
  2. अनिता देसाई की सर्वश्रेष्ठ किताबें (हिंदी) gyanipandit.com। अभिगमन तिथि: 18 जनवरी, 2020।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः