विकास शर्मा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 16:57, 1 May 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) ('thumb|250px|विकास शर्मा '''विकास शर्मा''' (अंग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

thumb|250px|विकास शर्मा विकास शर्मा (अंग्रेज़ी: Vikas Sharma, जन्म- 25 फ़रवरी, 1984; मृत्यु- 4 फ़रवरी, 2021) भारतीय समाचार चैनल 'रिपब्लिक भारत टीवी' के जाने-माने एंकर थे। वह रात 9 बजे ‘ये भारत की बात है’ शो को प्रस्तुत करते थे।

  • विकास शर्मा का जन्म 25 फ़रवरी, 1984 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
  • कानपुर विश्वविद्यालय से बीएससी करने के बाद विकास शर्मा ने 'माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय' के नोएडा कैंपस से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में एमए की पढ़ाई की थी।
  • विकास शर्मा लंबे समय से मीडिया में कार्यरत थे। वह निम्न समाचार चैनलों के लिये एंकरिंग कर चुके थे-
  1. समाचार प्लस
  2. इंडिया न्यूज
  3. जनता टीवी
  4. साधना न्यूज
  5. टोटल टीवी
  • इसके अलावा विकास शर्मा ‘टीवी100 उत्तराखंड’ चैनल में रिपोर्टर और एंकर पद पर काम करने के साथ ही ‘S1’ न्यूज चैनल में न्यूज डेस्क पर और ‘एफएम रेनबो’ दिल्ली में भी काम कर चुके थे।
  • विकास शर्मा का निधन 4 फ़रवरी, 2021 को हुआ। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, वह बुखार से पीड़ित थे। कुछ दिनों पहले वह कोरोना से संक्रमित हुए थे, लेकिन इसे उन्होंने मात दे दी थी। नोएडा के कैलाश अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। विकास शर्मा के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः