चिन्तामणी पानिग्रही
चिन्तामणी पानिग्रही (अंग्रेज़ी: Chintamani Panigrahi, जन्म- 22 मार्च, 1922; मृत्यु- 29 अप्रॅल, 2000) भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और उड़ीसा के राजनीतिज्ञों में से एक थे। उन्होंने 1989 से 1993 तक मणिपुर के राज्यपाल के रूप में कार्य किया।
- चिन्तामणी पानिग्रही का जन्म गोपीनाथ पाणिग्रही और गेल्ही देवी के घर बिश्वनाथपुर, ज़िला पुरी, उड़ीसा में हुआ था।
- वह उड़ीसा में कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक थे।
- उड़िया लेखक 'पद्म भूषण' कालिंदी चरण पाणिग्रही उनके चचेरे भाई थे।
- महान लौह महिला और उड़ीसा की पूर्व मुख्यमंत्री नंदिनी सत्पथी चिन्तामणी पानिग्रही की भतीजी थीं।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
- पुनर्प्रेषित साँचा:राज्यपाल, उपराज्यपाल व प्रशासक