सर्व मित्र सिकरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:05, 2 September 2022 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''सर्व मित्र सिकरी''' (अंग्रेज़ी: ''Sarv Mittra Sikri'', जन्म- 26 अप...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

सर्व मित्र सिकरी (अंग्रेज़ी: Sarv Mittra Sikri, जन्म- 26 अप्रॅल, 1908; मृत्यु- 24 सितम्बर, 1992) भारत के भूतपूर्व 13वें मुख्य न्यायाधीश थे। वह 22 जनवरी, 1971 से 25 अप्रैल, 1973 तक भारत के मुख्य न्यायाधीश रहे। न्यायमूर्ति सर्व मित्र सीकरी उस समय बहुत चर्चा में रहे, जब उनकी अध्यक्षता में 13 न्यायधीशों की पीठ का गठन किया गया था और 'केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य' केस की सुनवाई हुई।

  • सर्व मित्र सिकरी सुप्रीम कोर्ट के पहले जज थे, जिन्हें सीधे बार से नियुक्त किया गया था।
  • उन्होंने सन 1930 में लाहौर हाईकोर्ट से अभ्यास शुरू किया और बाद में सहायक महाधिवक्ता, पंजाब (1949) और महाधिवक्ता, पंजाब, (1951-1964) के रूप में कार्य किया।
  • फरवरी, 1964 में सर्व मित्र सिकरी सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त हुए। बाद में जनवरी 1971 में भारत के मुख्य न्यायाधीश बने।
  • वह केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य में निर्णय देने के एक दिन बाद 25 अप्रैल, 1973 को सेवानिवृत्त हुए।
  • वह गोलकनाथ बनाम यूनियन ऑफ इंडिया में बहुमत के फैसले का भी हिस्सा थे, जिसे केशवानंद में खारिज कर दिया गया था।
  • केशवानंद भारती मामले में सुप्रीम कोर्ट के सामने सबसे बड़ा सवाल यह था कि क्या संसद के पास संविधान को किसी भी हद तक संशोधित करने का अधिकार है? क्या संसद नागरिकों के मौलिक अधिकारों में संशोधन कर सकती है? इन्हीं सवालों का जवाब केशवानंद भारती मामले में 13 जजों को खोजना था। पहले ही गोलकनाथ मामले में 11 जजों की पीठ फैसला दे चुकी थी कि संसद मौलिक अधिकारों से छेड़छाड़ नहीं कर सकती।

इसी मुद्दे पर कोई नया फैसला लेने के लिए 11 जजों से भी बड़ी पीठ के गठन की जरूरत थी। इसलिए मुख्य न्यायाधीश सर्व मित्र सीकरी की अध्यक्षता में देश के इतिहास में पहली बार 13 जजों की एक बेंच का गठन हुआ और शुरु हुई केशवानंद भारती मामले की सुनवाई। करीब 70 दिनों की बहस के बाद 24 अप्रैल 1973 को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। सात जजों ने पक्ष में फैसला दिया और छह जजों ने विपक्ष में। इस फैसले में छह के मुकाबले सात के बहुमत से जजों ने गोलकनाथ मामले के फैसले को पलट दिया। यानी न्यायालय ने माना कि संसद मौलिक अधिकारों में भी संशोधन कर तो सकती है, लेकिन ऐसा कोई संशोधन नहीं कर सकती जिससे संविधान के मूलभूत ढांचे का मूल स्वरूप बदल जाए।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः