महाभारत में वर्णित चित्ररथ का पुत्र एक यादव राजा। भागवत तथा कुछ अन्य पुराणों में इसकी स्त्रियों की संख्या दस हजार बताई गई है। इनमें से प्रत्येक स्त्री से दस-दस हजार पुत्र उत्पन्न हुए थे। यह यम की सभा में रहकर उसकी उपासना करता था। इसकी पुत्री अयोध्यापति मान्धाता को ब्याही थी।