जे ग़रीब सों हित करें -रहीम
जे ग़रीब सों हित करें, धनि ‘रहीम’ ते लोग।
कहा सुदामा बापुरो, कृष्ण-मिताई-जोग॥
- अर्थ
धन्य हैं वे, जो ग़रीबों से प्रीति जोड़ते है! बेचारा सुदामा क्या द्वारिकाधीश कृष्ण की मित्रता के योग्य था?
left|50px|link=जिहि रहीम तन मन लियो -रहीम|पीछे जाएँ | रहीम के दोहे | right|50px|link=जो रहीम करबौ हुतो -रहीम|आगे जाएँ |
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख