रघुपुर क़िला
(Redirected from रघुपुर किला)
रघुपुर क़िला हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक शोजा में स्थित है। यह क़िला समुद्र की सतह से लगभग 3450 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है और शोजा शहर का एकमात्र ऐतिहासिक स्थान है।
- इस क़िले में बड़ी नालियाँ और मछलियों के तालाब हैं।
- यहाँ आने वाले पर्यटक क़िले की दीवारों में छेद देख सकते हैं, जो भूतकाल में गोलियों से बने थे।
- रघुपुर क़िला बहुत ही सुरम्य स्थान पर स्थित है, जो पर्यटकों के लिये तीर्थान घाटी और हिमालय की श्रेणियों का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है।
- पर्यटक यहाँ पहाड़ों की ढलानों पर चरवाहों को अपने मवेशी चराते हुए देख सकते हैं।[1]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ रघुपुर क़िला, शोजा (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 12 सितम्बर, 2013।