विशिष्ट सेवा पदक

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

thumb|250px|विशिष्ट सेवा पदक विशिष्ट सेवा पदक (अंग्रेज़ी: Vishisht Seva Medal) भारत सरकार द्वारा सशस्त्र बलों के सभी रैंकों के कर्मियों के लिए, 'विशिष्ट आदेश पर की जाने वाली असाधारण सेवा हेतु' दिया जाने वाला सम्मान है। यह सम्मान मरणोपरांत भी प्रदान किया जा सकता है और एक से अधिक बार सम्मान प्राप्त करने पर फीते पर एक 'बार' द्वारा अंकित किया जाता है। सम्मान के साथ 'वीएसएम' का उपयोग करने का अधिकार नामपत्र के रूप में दिया जाता है।

  • यह पदक गोलाकार होता है और इसका व्यास 35 मि.मी. है। यह सादी आड़ी पट्‌टी पर लगा होता है। इसकी फिटिंग स्टैंडर्ड होती है। यह पदक कांस्य का बना हुआ है। इस पदक के सामने के हिस्से पर पांच नोकों वाला सितारा बना होता है और इसके पीछे की ओर राज्य चिह्न बना होता है तथा ऊपरी घेरे के पास इसका नाम खुदा होता है।[1]
  • इसका फीता सुनहरे रंग का होता है और इस पर गहरे नीले रंग की तीन सीधी रेखाएं होती हैं जो इसे चार बराबर हिस्सों में विभाजित करती हैं।
  • यदि पदक विजेता को फिर से पदक प्रदान किया जाता है तो बहादुरी के इस कारनामे को सम्मानित करने के लिए पदक जिस फीते से लटका होता है, उसके साथ एक बार लगा दिया जाता है।
  • निम्नलिखित श्रेणियों के कार्मिक पदक प्राप्त करने के पात्र होंगे-
  1. सेना, नौसेना और वायु सेना तथा प्रादेशिक सेना यूनिटों, सहायक और रिजर्व सेना और कानूनी रूप से गठित अन्य सेनाओं के सभी रैंकों के अफसर और जवान (जब शामिल की जाएं)।
  2. सशस्त्र सेनाओं की नर्सिंग सेवा के नर्सिंग अफसर और अन्य कार्मिक।
  • यह पदक उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. सम्मान और पुरस्कार के बारे में (हिंदी) indianairforce.nic.in। अभिगमन तिथि: 25 मई, 2020।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः