अयोध्या नाथ खोसला
(Redirected from Ajudhiya Nath Khosla)
thumb|250px|अयोध्या नाथ खोसला
अयोध्या नाथ खोसला (अंग्रेज़ी: Ajudhiya Nath Khosla, जन्म- 11 दिसम्बर, 1892; मृत्यु- 1984) भारतीय राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ एक इंजीनियर भी थे। वह केंद्रीय जलमार्ग सिंचाई और नेविगेशन आयोग के अध्यक्ष रहे थे। वर्ष 1954 में उन्हें विज्ञान और अभियांत्रिकी के क्षेत्र में योगदान हेतु 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया गया था।
- अयोध्या नाथ खोसला का जन्म जालंधर में हुआ था।
- उन्होंने सन 1954 से 1959 तक रुड़की विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में काम किया।
- सन 1954 में उन्हें पद्म भूषण और फिर 1977 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
- उन्हें 1958 में संसद के उच्च सदन राज्य सभा के सदस्य के रूप में नामित किया गया था, लेकिन अयोध्या नाथ खोसला ने 1959 में इस्तीफा दे दिया और भारत के योजना आयोग में शामिल हो गए।
- अयोध्या नाथ खोसला सितंबर 1962 से अगस्त 1966 तक और फिर सितंबर 1966 से जनवरी 1968 तक ओडिशा के राज्यपाल रहे।
- वह 1961-1962 तक भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के अध्यक्ष भी रहे।
|
|
|
|
|