रानी गाइदिनल्यू जेलियांग पुरस्कार
(Redirected from Rani Gaidinliu Zeliang Award)
रानी गाइदिनल्यू जेलियांग पुरस्कार (अंग्रेज़ी: Rani Gaidinliu Zeliang Award) भारत में दिया जाने वाला पुरस्कार है जो नारी शक्ति पुरस्कार के अंतर्गत दिया जाता है।
- महिलाओं के कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक नागरिक समाज संगठन को 'रानी गाइदिनल्यू जेलियांग पुरस्कार' दिया जाता है।
- इस पुरस्कार का नाम 20वीं सदी की नागा आध्यात्मिक और राजनीतिक नेता रानी गाइदिनल्यू के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया था। रानी गाइदिनल्यू से अंग्रेज़ बहुत आतंकित रहते थे। वे उन्हें एक खतरनाक विद्रोही मानते थे। रानी की गिरफ़्तारी के बाद अंग्रेज़ रानी को जेल से रिहा करके किसी प्रकार का खतरा मोल लेने के लिए तैयार नहीं थे। रानी गाइदिनल्यू अंग्रेज़ों की सबसे भयंकर शत्रु थीं।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख