डी. सुब्बाराव

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
डी. सुब्बाराव
पूरा नाम दुव्वुरी सुब्बाराव
जन्म 11 अगस्त, 1949
जन्म भूमि आंध्र प्रदेश
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था
शिक्षा पी.एचडी
विद्यालय आंध्र विश्वविद्यालय
नागरिकता भारतीय
पद भारतीय रिज़र्व बैंक के बाइसवें गवर्नर,
कार्यकाल 5 सितंबर, 2008 से 4 सितंबर, 2013 तक
अद्यतन‎

दुव्वुरी सुब्बाराव (अंग्रेज़ी: Duvvuri Subbarao, जन्म: 11 अगस्त, 1949) भारतीय रिज़र्व बैंक के 22वें गवर्नर थे। इनका कार्यकाल 5 सितंबर, 2008 से 4 सितंबर, 2013 तक रहा। डी. सुब्बाराव 1972 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के आंध्र प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं।

संक्षिप्त परिचय

  • डी. सुब्बाराव आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी ज़िले के एलुरु स्थान से हैं। इनकी शिक्षा सैनिक विद्यालय से हुई।
  • 1969 में उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर से भौतिकी में बी.एससी. ऑनर्स पूरा किया। बाद में उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर से भौतिकी में एम.एससी. की उपाधि प्राप्त की।
  • 1972 में उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा में सफलता अर्जित की।
  • 1978 में उन्होंने ओहायो स्टेट यूनीवर्सिटी से अर्थशास्त्र में मास्टर की डिग्री हासिल की। बाद में उन्होंने आंध्र विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पी.एचडी. की उपाधि ली।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः