शिवा अय्यदुरई: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
 
(One intermediate revision by one other user not shown)
Line 8: Line 8:
|मृत्यु=
|मृत्यु=
|मृत्यु स्थान=
|मृत्यु स्थान=
|अविभावक=
|अभिभावक=
|पति/पत्नी=
|पति/पत्नी=
|संतान=
|संतान=
Line 45: Line 45:
*[http://vashiva.com/ आधिकारिक वेबसाइट]
*[http://vashiva.com/ आधिकारिक वेबसाइट]
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{वैज्ञानिक}}
{{आविष्कारक}}
[[Category:वैज्ञानिक]][[Category:उद्योगपति और व्यापारी]]
[[Category:वैज्ञानिक]][[Category:उद्योगपति और व्यापारी]]
[[Category:आविष्कारक]][[Category:चरित कोश]][[Category:विज्ञान कोश]]
[[Category:आविष्कारक]][[Category:चरित कोश]][[Category:विज्ञान कोश]]
__INDEX__
__INDEX__
__NOTOC__
__NOTOC__

Latest revision as of 11:01, 8 January 2020

शिवा अय्यदुरई
पूरा नाम वी.ए. शिवा अय्यदुरई
जन्म 2 दिसम्बर, 1963
जन्म भूमि मुम्बई, महाराष्ट्र, (भारत)
प्रसिद्धि ईमेल के आविष्कारक
नागरिकता भारतीय-अमेरिकी
अन्य जानकारी ईमेल प्रणाली का अविष्कार शिवा अय्यदुरई ने उस समय किया जब वह केवल 14 साल के थे। वर्ष 1978 में अय्यदुरई ने कंप्यूटर प्रोग्राम तैयार किया जिसे 'ईमेल' कहा गया।
बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट

शिवा अय्यदुरई (अंग्रेज़ी:Shiva Ayyadurai, जन्म: 2 दिसम्बर, 1963, मुंबई) एक भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक, आविष्कारक एवं उद्यमी हैं। शिवा अय्यदुरई ई-मेल के आविष्कार के लिए प्रसिद्ध हैं।

जीवन परिचय

शिवा अय्यदुरई का जन्म 2 दिसम्बर, 1963 को मुंबई, महाराष्ट्र, (भारत) में एक तमिल परिवार में हुआ था। सात वर्ष की आयु में वह अपने परिवार के साथ अमेरिका चले गए। 14 वर्ष की आयु में उन्होंने कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के अध्ययन के लिये न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के कोरैंट इंस्टीट्यूट ऑफ मैथेमैटिकल साइसेंज में विशेष 'समर' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बाद में स्नातक के लिए न्यूजर्सी सिथत लिविंगस्टन हाई स्कूल गए। हाई स्कूल में पढ़ाई करने के साथ उन्होंने न्यू जर्सी में यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसीन एंड डेनटिस्ट्री में रिसर्च फेलो के रूप में काम भी किया।

ईमेल के आविष्कारक

ईमेल प्रणाली का अविष्कार शिवा अय्यदुरई ने उस समय किया जब वह केवल 14 साल के थे। वर्ष 1978 में अय्यदुरई ने कंप्यूटर प्रोग्राम तैयार किया जिसे 'ईमेल' कहा गया। इसमें इनबॉक्स, आउटबॉक्स, फोल्डर्स, मेमो, अटैचमेंट्स आदि सभी कुछ था। आज ये फीचर हर ईमेल सिस्टम के हिस्से हैं। अमेरिकी सरकार ने 30 अगस्त 1982 को अय्यदुरई को आधिकारिक रूप से ईमेल की खोज करने वाले के रूप में मान्यता दी और 1978 की उनकी खोज के लिए पहला अमेरिकी कॉपीराइट दिया। उस समय सॉफ्टवेयर खोज की सुरक्षा के लिए कॉपीराइट एकमात्र तरीक़ा था। हफ्फिंगटन पोस्ट के अनुसार एर्पानेट, एमआईटी या सेना जैसे बड़े संस्थानों ने ईमेल की खोज नहीं की। इस प्रकार के संस्थानों का मानना था कि इस प्रकार की प्रणाली तैयार करना मुश्किल है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ई-मेल 32 का हुआ, भारतवंशी ने किया था इसका आविष्कार (हिन्दी) एनडीटीवी ख़बर। अभिगमन तिथि: 31 अगस्त, 2014।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख