शक्तिकान्त दास: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
 
(2 intermediate revisions by one other user not shown)
Line 60: Line 60:
<references/>
<references/>
==बाहरी कड़ियाँ==
==बाहरी कड़ियाँ==
*[https://hindi.starsunfolded.com/shaktikanta-das-hindi/  शक्तिकांत दास जीवन परिचय]
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर}}
{{भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर}}
[[Category:भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर]][[Category:चरित कोश]][[Category:भारतीय रिज़र्व बैंक]] [[Category:गणराज्य संरचना कोश]]
[[Category:भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर]][[Category:चरित कोश]][[Category:भारतीय रिज़र्व बैंक]]
__INDEX__
__INDEX__
__NOTOC__
__NOTOC__

Latest revision as of 10:29, 23 February 2022

शक्तिकान्त दास
पूरा नाम शक्तिकांत दास
जन्म 26 फरवरी, 1957
जन्म भूमि उड़ीसा
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र भारतीय प्रशासनिक सेवा
विद्यालय बहुउद्देश्यीय स्कूल, भुवनेश्वर, दिल्ली विश्वविद्यालय, आई.आई.एम. बंगलौर, आई.आई.एम. कलकत्ता।
प्रसिद्धि भारतीय रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर
नागरिकता भारतीय
संबंधित लेख भारतीय रिज़र्व बैंक, रघुराम राजन, उर्जित पटेल
कार्यभार ग्रहण 11 दिसंबर, 2018
पूर्वाधिकारी उर्जित पटेल
अन्य जानकारी दास भारत के पंद्रहवें वित्त आयोग और जी 20 में भारत के शेरपा के सदस्य थे।
अद्यतन‎

शक्तिकांत दास (अंग्रेज़ी: Shaktikanta Das, जन्म: 26 फरवरी 1957) तमिलनाडु के कैडर के 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वह वर्तमान में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 25 वें गवर्नर के रूप में कार्यरत हैं। दास पहले भारत के पंद्रहवें वित्त आयोग और जी 20 में भारत के शेरपा के सदस्य थे।

परिचय

शक्तिकांत दास का जन्म 26 फरवरी 1957 को उड़ीसा में हुआ था

शिक्षा

दास दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नात्कोत्तर हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा बहुउद्देश्यीय स्कूल, भुवनेश्वर में हुई। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इतिहास में स्नातक और स्नातकोत्तर किया। उन्होंने आई.आई.एम. बंगलौर से उन्नत वित्तीय प्रबंधन पाठ्यक्रम और एन.आई.बी.एम. से विकास बैंकिंग और संस्थागत क्रेडिट किया। उन्हें इंस्टीट्यूट पब्लिक एंटरप्राइजेज में वित्तीय प्रबंधन में इन-सर्विस पेशेवर प्रशिक्षण लिया। उन्होंने प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया से बुनियादी परियोजना प्रबंधन में डिप्लोमा और आई.आई.एम. कलकत्ता से मध्य-कैरियर स्तर प्रशिक्षण के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और सरकार में प्रबंधन संस्थान से दो कार्यक्रम कार्यान्वयन पाठ्यक्रम के साथ डिप्लोमा भी किया है।

प्रशाासनिक अधिकारी

शक्तिकांत दास ने भारत सरकार और तमिलनाडु सरकार के लिए विभिन्न पदों पर कार्य किया। प्रधान सचिव (इंडस्ट्रीज़), विशेष आयुक्त (राजस्व), सचिव (राजस्व), सचिव (वाणिज्यिक कर), तमिलनाडु राज्य एड्स के परियोजना निदेशक नियंत्रण सोसाइटी, ज़िला मजिस्ट्रेट, तमिलनाडु सरकार के डिंडीगुल, कांचीपुरम जिलों के कलेक्टर के रूप में और केंद्रीय आर्थिक मामलों के सचिव, केंद्रीय राजस्व सचिव, केंद्रीय उर्वरक सचिव, मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में विशेष सचिव वित्त और भारत सरकार में वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया हैं।

राजस्व सचिव

शक्तिकांत दास को जून 2014 में कैबिनेट की प्रधानमंत्री नेतृत्व-नियुक्ति समिति द्वारा केंद्रीय राजस्व सचिव नियुक्त किया गया था, उन्होंने 16 जून 2014 को सचिव का पद संभाला। 31 अगस्त 2015 को वे इस दायित्व से मुक्त हो गए थे।

आर्थिक सचिव

शक्तिकांत दास को अगस्त 2015 में कैबिनेट द्वारा केंद्रीय आर्थिक मामलों के सचिव नियुक्त किया गया था, उन्होंने 31 अगस्त 2015 को सचिव का पद संभाला। 28 मई को उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला था परन्तु सरकार द्वारा उन्हें तीन महीने का विस्तार कर दिया गया। केंद्रीय आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में शक्तिकांत दास को व्यापक रूप से भारत के सबसे शक्तिशाली सिविल सेवकों में से एक माना जाता था।

सेवानिवृत्ति

दास को प्रशासनिक सेवानिवृत्ति के बाद पंद्रहवें वित्त आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया था।

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर

शक्तिकांत दास को 11 दिसंबर 2018 को तीन साल की अवधि के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर नियुक्त किया गया हैं। पूर्व रिजर्व बैंक गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद शक्तिकांत दास को रिजर्व बैंक का नया गवर्नर बनाया गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख