बी. डी. मिश्रा: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
No edit summary |
||
(One intermediate revision by the same user not shown) | |||
Line 52: | Line 52: | ||
<references/> | <references/> | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
{{ | {{अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल}}{{भारतीय राज्यों के राज्यपाल}}{{राज्यपाल}} | ||
[[Category:राज्यपाल]][[Category:अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:भारतीय सेना]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:चरित कोश]] | [[Category:राज्यपाल]][[Category:अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:भारतीय सेना]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:चरित कोश]][[Category:अद्यतन]] | ||
__INDEX__ | __INDEX__ |
Latest revision as of 07:57, 15 June 2022
बी. डी. मिश्रा
| |
पूरा नाम | बी. डी. मिश्रा |
जन्म | 20 जुलाई, 1939 |
जन्म भूमि | भदोही, उत्तर प्रदेश |
पति/पत्नी | नीलम मिश्रा |
संतान | एक पुत्र, एक पुत्री |
कर्म भूमि | भारत |
कर्म-क्षेत्र | भारतीय सेना |
प्रसिद्धि | ब्रिगेडियर, राज्यपाल |
नागरिकता | भारतीय |
पद | राज्यपाल, अरुणाचल प्रदेश- 3 अक्टूबर, 2017 से पदस्थ |
सैन्य कार्यकाल | 1961 से 1995 |
अन्य जानकारी | 24 अप्रैल, 1993 को जब इंडियन एयरलाइंस का विमान अपहृत हुआ, तब एनएसजी काउंटर हाईजेक टास्क फोर्स के कमांडर ब्रिगेडियर बी. डी. मिश्रा ही थे। |
अद्यतन | 16:20, 6 सितम्बर 2020 (IST)
|
बी. डी. मिश्रा (अंग्रेज़ी: B. D. Mishra, जन्म- 20 जुलाई, 1939, भदोही, उत्तर प्रदेश) अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल हैं। वह 34 साल भारतीय सेना में रहे हैं। बी. डी. मिश्रा 31 जुलाई, 1995 को सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। अपने 34 साल के कॅरियर में ब्रिगेडियर मिश्रा ने कई युद्धों और मिशन में हिस्सा लिया।
- बी. डी. मिश्रा ने 1961 में इंफैंट्री ऑफिसर के तौर पर सेना ज्वॉइन की थी। सेना में रहते हुए उनकी जिंदगी में एक चुनौतीपूर्ण मौका तब आया, जब 24 अप्रैल, 1993 को इंडियन एयरलाइंस का एक विमान हाइजैक कर लिया गया। अमृतसर एयरपोर्ट पर खड़े विमान को रेस्क्यू करने के लिए एनएसजी काउंटर हाईजेक टास्क फोर्स के ब्लैक कैट कमांडोज को बुलाया गया था। इस टास्क फोर्स के कमांडर तब ब्रिगेडियर बी. डी. मिश्रा ही थे।
- कमांडोज ने केवल 5 मिनट में ही विमान के हाइजेकर को मारकर उसमें सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को मुक्त करवा लिया था। इस अभियान में न तो किसी यात्री को नुकसान पहुंचा और न ही किसी क्रू मेंबर को। हाइजेक संकट को इतनी आसानी से सुलझा लेने पर उस समय ब्रिगेडियर बी. डी. मिश्रा की तत्कालीन प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिंह राव ने काफी प्रशंसा की थी।
- अपने 34 साल के कॅरियर में ब्रिगेडियर बी. डी. मिश्रा ने कई युद्धों और मिशन में हिस्सा लिया। इनमें 1962 का भारत-चीन युद्ध और 1965 व 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध तो शामिल है ही, अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भी कारगिल की लड़ाई में भी उन्होंने वालेंटियर के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
- बी. डी. मिश्रा जी ने आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- वे 3 अक्टूबर, 2017 से अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल की भूमिका निभा रहे हैं।
- उनका अकादमिक रिकॉर्ड भी शानदार रहा है।
- बी. डी. मिश्रा जी उन दिनों भी सुर्खियों में आ गए, जब वे एक गर्भवती महिला को अपने हेलीकॉप्टर से तवांग से ईटानगर लेकर आए ताकि उसे वक्त पर डॉक्टरी सहायता उपलब्ध हो सके।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
क्रमांक | राज्य | राज्यपाल/उपराज्यपाल | चित्र | कार्यकाल प्रारम्भ |
- पुनर्प्रेषित साँचा:राज्यपाल, उपराज्यपाल व प्रशासक