कसौली: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
('कसौली भारत केहिमाचल प्रदेश प्रान्त का एक नगर है।...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
Line 26: Line 26:
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
<references/>
==संबंधित लेख==
{{हिमाचल प्रदेश के नगर}}
{{हिमाचल प्रदेश के नगर}}
{{हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल}}
{{हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल}}

Revision as of 10:06, 17 April 2011

कसौली भारत केहिमाचल प्रदेश प्रान्त का एक नगर है। समुद्री तल से 1795 की ऊंचाई पर स्थित कसौली हिमाचल प्रदेश का एक छोटा पर्वतीय स्‍थल है। यह शिमला के दक्षिण में 77 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है और टॉय ट्रेन पर जो समय शिमला की पहाडियों के पास पहुंचने पर कसौली दिखाई देता है।

नामकरण

माना जाता है कसौली का नाम यहाँ स्थित नदी कौसल्या पर रखा गया है। प्रचलित मान्यता यह भी है कि इसका मूल नाम 'कुसुमावली' है- जिसका अर्थ है 'फूलों की कतार'। कसौली जाने पर दूसरी मान्यता ही सबसे ज़्यादा सटीक बैठती है क्योंकि यहाँ प्रत्येक ऋतु, मौसम में तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूल इस जगह को और भी आकर्षित बनाते है, जो पर्टटकों का मन मोहने के लिए काफ़ी है।

आकर्षक पर्यटन स्थल

कसौली शांत, साफ-सुथरा खूबसूरत और सस्ता पर्यटन स्थल है। कालका से कसौली 35 किलोमीटर दूर है। कालका पूरे भारत से रेलमार्ग से जुड़ा है और यहाँ से कई बसें कसौली के लिए के लिए हैं। यहाँ काफ़ी सड़कें है- लोवरमाल, अपरमाल और बाज़ार की सड़क। सुबह सूर्योदय का आनंद इस सड़क पर घूमते हुए उठाया जा सकता है। चीड़ के ऊँचे-ऊँचे पेड़ों और घने जंगलों के बीच बनी यह सड़क लगभग तीन किलोमीटर आगे जाकर अपरमाल से मिल जाती है। अपरमाल के शुरू में ही सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट है। यह काफ़ी विस्तृत क्षेत्र में फैला है। 1900 में यहाँ पाश्चर इंस्टीट्यूट की स्थापना हुई, जिसमें कुत्तों के काटने पर मनुष्य को होने वाले रोगों की दवाएँ भी यहाँ बनती हैं। यह अनोखी प्रयोगशाला है। दमा के मरीजों के लिए भी आरोग्य आश्रम भी हैं क्योंकि माना जाता है कि यहाँ की सुगन्धित, प्रदूषण रहित और ओजोन से भरी हवा उनके लिए बहुत लाभदायक है। अपरमाल में अधिकतर मक़ान सेना के अवकाश प्राप्त लोगों के हैं।

मंकी प्वाइंट

अपरमाल 'मंकी प्वाइंट' तक जाता है, जो कसौली का सबसे ऊँचा स्थान है। यह स्थान अब भारतीय सेना के अधिकार क्षेत्र में है, अतः वहाँ जाने के अनेक प्रबन्ध हैं। यहाँ हनुमान जी का मंदिर भी है। मंकी प्लाइंट कसौली बस स्टैड से 4 किलोमीटर दूर है और यहाँ से दूर तक फैली पर्वत श्रृंखलाएं और घाटियों को देखने का अलग अनुभव है। एक तरह कालका और चंडीगढ़ तो दूसरी तरफ सनावर धरमपुर और शिमला। इसके पास दो कब्रें हैं, जिनका अपना इतिहास है। आयरलैंड की महिला सक्षम घुड़सवार थीं। जब यहाँ सड़क नहीं बनी थी, तभी उसने एक दिन मंकी प्लाइंट तक घोड़े से जाने की योजना बनायी। लोगों ने बहुत मना किया क्योंकि चट्टानें बहुत ज़्यादा स्थिर नहीं थीं, पर वह अपनी योजना पर दृढ़ रही, अतं में वह घोड़े पर सवार होकर पहुँच तो गयी, पर वापसी में किसी चट्टान के खिसकने के उसके साथ-साथ घोड़े की भी मृत्यु हो गई। इन्हीं की कब्रें वहाँ हैं।

कसौली क्लब

रास्ते में ट्रेकिंग का क्षेत्र तथा पिकनिक स्थल भी है। अपरमाल पर कसौली क्लब स्थित है, जहाँ का अस्थायी सदस्य बनकर खेलों और पुस्तकालय का लाभ उठाया जा सकता है। क्लब की अन्य सारी सुविधाएं भी अस्थायी सदस्यों को मिलती है।

छावनी

कसौली का प्रशासन सेना के हाथ में है। यह मूलतः सैनिक छावनी है। 1850 में इसे पहली बार छावनी बनाया गया, जब तेरहवीं लाइट इंफैक्ट्री रेजिमेंट बसाया गया। तब से आज तक कसौली देश की प्रमुख छावनियों में गिना जाता है। यहाँ आपको ढेरों बंदर और लंगूर उछलकूद करते दिख जाएंगे, पर कभी किसी को परेशान नहीं करते। कैंटोनमेंट अस्पताल के सामने से घाटी का विहंगम दृश्य के साथ ही चीड़ के झुरमुट के बीच से सूर्योस्त का कभी न भूलने वाला दृश्य भी दिखता है। कसौली में सिनेमा हॉल है, जो सेना के अधीन है। यहाँ नियमित फ़िल्में नहीं दिखायी जाती हैं, पर जब भी फ़िल्में लगती हैं, कोई भी देख सकता है। यहाँ से पहाड़ी रास्ते से पैदल सनावर, धरमपुर सबाथू, डगशाई और परवाणू जा सकते हैं। धरमपुर में दमा के मरीजों के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ अस्पताल है। सावथू में 19वीं शताब्दी में बनाया गया गोरखाओं का क़िला है तथा डगशाई में सेना की छावनी है। इसके अतिरिक्त आस-पास कई मंदिर भी हैं। लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित नाहरी देवी मंदिर से होकर बहने वाला खूबसूरत झरना दिखता है। यहाँ साईं बाबा का मंदिर भी है। यहाँ सबसे पास में कारखाने के नाम पर चार किलोमीटर दूर गड़खल में मोहन मीकिंस की डिस्टिलरी है, जिससे कसौली के पर्यावरण पर संभवतः प्रभाव नहीं पड़ता। यह डिस्टिलरी एशिया की पहली डिस्टिलरी है। कसौली में प्रवेश करते ही बड़ा सा चर्च आता है। यह 'क्राइस्ट चर्च' के नाम से मशहूर है।

कैसे पहुँचे

वायु मार्ग- यहाँ का निकटतम हवाई अड्डा चंडीगढ़ है, जो कसौली से 52 किलोमीटर की दूरी पर है।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख