अखिलेश यादव: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
Line 17: Line 17:
|प्रसिद्धि=
|प्रसिद्धि=
|पार्टी=समाजवादी पार्टी  
|पार्टी=समाजवादी पार्टी  
|पद=[[मुख्यमंत्री]] [[(उत्तर प्रदेश)]]<ref>अद्यतन-15 मार्च 2012</ref>  
|पद=[[मुख्यमंत्री]] ([[उत्तर प्रदेश]])<ref>अद्यतन-15 मार्च 2012</ref>  
|भाषा=[[हिन्दी]] और [[अंग्रेज़ी]]
|भाषा=[[हिन्दी]] और [[अंग्रेज़ी]]
|जेल यात्रा=
|जेल यात्रा=

Revision as of 07:18, 16 March 2012

अखिलेश यादव
पूरा नाम अखिलेश यादव
जन्म 1 जुलाई 1973
जन्म भूमि इटावा, उत्तर प्रदेश
पति/पत्नी डिम्पल यादव
संतान अदिति, टीना और अर्जुन
नागरिकता भारतीय
पार्टी समाजवादी पार्टी
पद मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश)[1]
शिक्षा स्नातक, स्नाताकोत्तर (अभियान्त्रिकी)
विद्यालय एस.जे. कालेज ऑफ इंजीनियरिंग, मैसूर; सिडनी विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया
भाषा हिन्दी और अंग्रेज़ी
अद्यतन‎

अखिलेश यादव (जन्म: 1 जुलाई 1973 इटावा, उत्तर प्रदेश) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पुत्र जिन्होंने 2012 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व किया। पार्टी के राज्य में आए स्पष्ट बहुमत के बाद, 15 मार्च, 2012 को अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिनके पिता मुलायम सिंह यादव भी इस पद पर आसीन रह चुके हैं।

जीवन परिचय

अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को इटावा ज़िले के सैफई गाँव में समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी के यहाँ हुआ। इनकी माँ का देहांत बचपन में ही हो गया था। अखिलेश यादव विवाहित हैं और तीन बच्चों के पिता हैं। डिम्पल यादव उनकी पत्नी हैं जिन्होंने एक बार फ़िरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था किन्तु सफल नहीं हुईं।

शिक्षा

अखिलेश यादव ने राजस्थान मिलिट्री स्कूल धौलपुर से शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने मैसूर के एस.जे. कालेज ऑफ इंजीनियरिंग से अभियान्त्रिकी में स्नातक की उपाधि ली और बाद में ऑस्ट्रेलिया चले गये जहाँ सिडनी विश्वविद्यालय से पर्यावरण अभियान्त्रिकी में स्नातकोत्तर किया।

राजनैतिक परिचय

अखिलेश यादव ने मई 2009 के लोकसभा उप-चुनाव में फ़िरोजाबाद सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी एस.पी.सिंह बघेल (सत्य प्रकाश सिंह बघेल) को 67,301 मतों से हराकर सफलता प्राप्त की। इसके अतिरिक्त वे कन्नौज से भी जीते। बाद में उन्होंने फ़िरोजाबाद सीट से त्यागपत्र दे दिया और कन्नौज सीट अपने पास रखी।

चुनाव क्षेत्र

अखिलेश यादव का चुनाव क्षेत्र कन्नौज, उत्तर प्रदेश है। लोकसभा सदस्य अखिलेश यादव तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य रहे हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अद्यतन-15 मार्च 2012

संबंधित लेख