आज सडकों पर -दुष्यंत कुमार: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
('{| style="background:transparent; float:right" |- | {{सूचना बक्सा कविता |चित्र=Dushyant-kumar.jpg...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
No edit summary
 
Line 55: Line 55:
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==


[[Category:ग़ज़ल]][[Category:दुष्यंत कुमार]][[Category:आधुनिक साहित्य]][[Category:काव्य कोश]][[Category:साहित्य कोश]]
[[Category:कविता]][[Category:दुष्यंत कुमार]][[Category:आधुनिक साहित्य]][[Category:काव्य कोश]][[Category:साहित्य कोश]]
__INDEX__
__INDEX__

Latest revision as of 11:16, 29 December 2012

आज सडकों पर -दुष्यंत कुमार
कवि दुष्यंत कुमार
जन्म 1 सितम्बर, 1933
जन्म स्थान बिजनौर, उत्तर प्रदेश
मृत्यु 30 दिसम्बर, 1975
मुख्य रचनाएँ अब तो पथ यही है, उसे क्या कहूँ, गीत का जन्म, प्रेरणा के नाम आदि।
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
दुष्यंत कुमार की रचनाएँ

आज सड़कों पर लिखे हैं सैकड़ों नारे न देख,
पर अंधेरा देख तू आकाश के तारे न देख।

        एक दरिया है यहां पर दूर तक फैला हुआ,
        आज अपने बाज़ुओं को देख पतवारें न देख।

अब यकीनन ठोस है धरती हकीकत की तरह,
यह हक़ीक़त देख लेकिन खौफ़ के मारे न देख।

        वे सहारे भी नहीं अब जंग लड़नी है तुझे,
        कट चुके जो हाथ उन हाथों में तलवारें न देख।

ये धुंधलका है नज़र का तू महज़ मायूस है,
रोजनों को देख दीवारों में दीवारें न देख।

        राख कितनी राख है, चारों तरफ बिखरी हुई,
        राख में चिनगारियां ही देख अंगारे न देख।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख