17 फ़रवरी: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
Line 43: Line 43:
* [[1883]] - [[वासुदेव बलवंत फड़के]] - भारतीय क्रांतिकारी (जन्म- 1845)
* [[1883]] - [[वासुदेव बलवंत फड़के]] - भारतीय क्रांतिकारी (जन्म- 1845)
* [[1986]] - [[जिद्दू कृष्णमूर्ति]] (जे कृष्णमूर्ति) - भारतीय दार्शनिक (जन्म 1895)
* [[1986]] - [[जिद्दू कृष्णमूर्ति]] (जे कृष्णमूर्ति) - भारतीय दार्शनिक (जन्म 1895)
* [[2005]] - [[पण्डित सीताराम चतुर्वेदी]] - प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार।
==17 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव==
==17 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव==
* उत्पादकता सप्ताह।
* उत्पादकता सप्ताह।

Revision as of 07:56, 13 January 2014


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 17 फ़रवरी वर्ष का 48 वाँ दिन है। साल में अभी और 317 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 318 दिन)

17 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1670- शिवाजी ने मुग़लों के कब्ज़े वाले सिंहगढ़ क़िले को जीता।
  • 1698- औरंगज़ेब ने जिंजी के क़िले पर कब्ज़ा कर लिया।
  • 1813- प्रसिया ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
  • 1852- फ़्रांस में प्रेस सेंसर सहित अनेक दमनात्मक क़दम उठाए गये।
  • 1864 - अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान एच.एल. हनली नामक पनडुब्बी ने पहली बार एक युद्धपोत को नेस्तनाबूत किया।
  • 1867 - स्वेज़ नहर से पहला जहाज़ गुजरा।
  • 1883 - ब्रिटिश साम्राज्य के ख़िलाफ़ हथियारबंद संघर्ष की शुरुआत करने वाले क्रान्तिकारी वासुदेव बलवंत का निधन।
  • 1909 - अमेरिकी साम्राज्य के ख़िलाफ़ संघर्ष छेड़ने वाले अश्वेत अपाचे योद्धा जेरेनिमो का निधन।
  • 1915 - गांधी जी ने पहली बार शांतिनिकेतन का दौरा किया।
  • 1927 - वीर वामनराव जोशी द्वारा लिखित रणदुंदुभी नाटक का मुंबई में प्रयोग हुआ, इसमें दीनानाथ मंगेशकर ने तेजस्विनी की भूमिका अदा की।
  • 1931 - लॉर्ड इरविन ने गांधी जी का स्वागत वायसराय निवास में किया।
  • 1934 - पर्वतारोहण के दौरान बेल्जियम नरेश अल्बर्ट प्रथम की मौत हुई।
  • 1945 - सोवियत जवाबी कार्रवाई के दबाव में राकेट विशेषज्ञ वर्नर वान ब्राउन और अन्यों को वी-12 राकेट केन्द्र जर्मनी को ख़ाली करना पड़ा।
  • 1959 - वेनगार्ड 2 नामक पहला मौसम उपग्रह कक्षा में प्रक्षेपित किया गया।
  • 1972 - ब्रिटिश संसद ने यूरोपीय समुदाय में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया।
  • 1982 - जिम्बाव्वे के प्रधानमंत्री राबर्ट मुगाबे ने सरकार के ख़िलाफ़ साजिश के आरोप में जोशुआ एन्कोमी को सरकार से निकाल दिया।
  • 1990 - चेकोस्लोवाकिया की कम्यूनिस्ट पार्टी ने सोवियत हमले के बाद सत्ता में आने से पूर्व राष्ट्र गुस्ताव हसाक, पूर्व प्रधानमंत्री लुबीमिर स्ट्रोगल सहित 20 अन्य नेताओं को निष्कासित कर दिया गया।
  • 1996 - रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर गैरी कास्पोरोव ने 'डीप ब्लू' नामक एक सुपरकम्प्यूटर को इस खेल में परास्त किया।
  • 1997 - नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
  • 1999 - प्रीति बंसल (भारतीय मूल की) न्यूयार्क प्रान्त की सॉलिसिटर जनरल बनीं, पाकिस्तान के सभी सैनिक अदालतों की वहाँ की सर्वोच्च न्यायालय ने अमान्य किया।
  • 2000 - संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक विकास संगठन ने बांग्लादेश के अनुरोध पर 21 फ़रवरी को सम्पूर्ण विश्व में मातृभाषा दिवस मनाने का निश्चय किया।
  • 2001 - आठवाँ अंतर्राष्ट्रीय जहाज़ी बेड़ा पुनरीक्षण मुम्बई में शुरू, अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों द्वारा इराक पर बमबारी, इराक द्वारा मुकाबले की घोषणा, भारत द्वारा विरोध, इस्रायल से संघर्ष में दो फिलीस्तीनी मरे, 46 घायल।
  • 2002 -
    • लश्कर के आतंकवादियों ने जम्मू के राजौरी ज़िले के नरला गांव में एक ही परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी।
    • नेपाल में माओवादियों के एक बड़े हमले में सेना व पुलिस के 129 जवानों सहित 138 की हत्या, जवाबी कार्रवाई में 100 से अधिक विद्रोही मारे गये।
  • 2004 - फूलनदेवी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त शमशेर सिंह राणा तिहाड़ जेल से फरार।
  • 2005 - बंग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की।
  • 2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवादी शिविद बंद करने को कहा।
  • 2007 - महिला उत्थान को समर्पित और वयोवृद्ध गांधीवादी श्रीमती अरुणावेन देसाई का गुजरात में निधन।
  • 2008-
    • अनिल अंबानी ग्रुप ने रिलायंस पावर के सभी नान-प्रमोटर शेयर थारकों को मुफ़्त बोनस शेयर देने पर विचार करने की घोषण की। भारत संचार लिमिटेड ने ओरेकल सोल्युशंस के साथ समझौता लिया।
    • अमीर सुल्तान के निर्देशन में बनी तमिल फ़िल्म चारुथिवीरन को 58वें बर्लिन अन्तर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में स्पेशल मेंशन सम्मान से नवाजा गया।
  • 2009- चुनाव आयोग ने अन्तिम चरण के मतदान समाप्त होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दी।

17 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

17 फ़रवरी को हुए निधन

17 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • उत्पादकता सप्ताह।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख