भगवंत मान: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
(''''भगवंत मान''' (अंग्रेज़ी: ''Bhagwant Mann'', जन्म- 17 अक्टूबर, 197...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
No edit summary |
||
Line 10: | Line 10: | ||
*10 साल तक साथ काम करने के बाद भगवंत मान, जगतार जग्गी से अलग हो गए और राणा रणबीर के साथ साझेदारी की। दोनों ने अल्फा ईटीसी पंजाबी के लिए 'जुगनू मस्त मस्त' में साथ काम किया, जो हिट भी हुआ। | *10 साल तक साथ काम करने के बाद भगवंत मान, जगतार जग्गी से अलग हो गए और राणा रणबीर के साथ साझेदारी की। दोनों ने अल्फा ईटीसी पंजाबी के लिए 'जुगनू मस्त मस्त' में साथ काम किया, जो हिट भी हुआ। | ||
*साल [[2006]] में दोनों ने 'नो लाइफ विद वाइफ' नामक अपने शो के कनाडा और [[इंग्लैंड]] का दौरा किया। जिस शो ने 'जुगनू' (भगवंत मान) को बड़ी लोकप्रियता दी, वह था- 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जिसका प्रसारण स्टार्ट प्लस में किया गया था।<ref name="pp"/> | *साल [[2006]] में दोनों ने 'नो लाइफ विद वाइफ' नामक अपने शो के कनाडा और [[इंग्लैंड]] का दौरा किया। जिस शो ने 'जुगनू' (भगवंत मान) को बड़ी लोकप्रियता दी, वह था- 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जिसका प्रसारण स्टार्ट प्लस में किया गया था।<ref name="pp"/> | ||
==राजनीतिक कॅरियर== | |||
वर्ष [[2011]] की शुरुआती दिनों में भगवंत मान 'पंजाब पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया' में शामिल हो गये। भगवंत मान ने लेहरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा जिसमें वे हार गये। [[मार्च]] [[2014]] में भगवंत मान संगरूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए [[आम आदमी पार्टी]] में शामिल हुए और उन्होंने 2,11,721 मतों से जीत हासिल की। यह आम आदमी पार्टी के लिए [[पंजाब]] से संयोजक थे, लेकिन [[अरविंद केजरीवाल]] द्वारा ड्रग माफिया मामले में विक्रम सिंह मजीठिया से बिना शर्त मांगने के बाद इस्तीफा दे दिया।<ref name="pp">{{cite web |url= https://icdsupweb.org/bhagwant-mann-biography-in-hindi/|title=भगवंत मान बायोग्राफी|accessmonthday=23 मार्च|accessyear=2022 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher=icdsupweb.org |language=हिंदी}}</ref> | |||
सन [[2017]] में भगवंत मान ने जलालाबाद से सुखबीर सिंह बादल और रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ चुनाव लड़ा, जिसमें यह बादल से 18,500 वोटों से हार गये। लेकिन इसके बाद वर्ष [[2019]] में भगवंत मान ने एक बार फिर से संगरूर लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। | |||
==मुख्यमंत्री== | |||
वर्ष [[2022]] में आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को [[मुख्यमंत्री]] के चेहरे के रूप में मैदान में उतारा। जिसके बाद [[10 मार्च]] [[2022]] को पंजाब लोकसभा चुनाव, 2022 का परिणाम जारी किया गया। जिसमें आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की और भगवंत मान ने [[16 मार्च]] [[2022]] को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। | |||
==विशेष योगदान== | |||
भगवंत मान सभी कामों से समय निकालकर सामाजिक कार्यों में भी अपना एक सहयोग प्रदान करते है। सामाजिक कार्य के रूप में उनके द्वारा [[पंजाब]] के सीमावर्ती क्षेत्रों में भूजल में हुए [[प्रदूषण]] के परिणामस्वरूप शारीरिक रूप से विकलांग बच्चों की सहायता के लिए '''लोक लहर फाउंडेशन''' एनजीओ की शुरुआत की गई है। | |||
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक1 |माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }} | {{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक1 |माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }} | ||
Line 16: | Line 24: | ||
==बाहरी कड़ियाँ== | ==बाहरी कड़ियाँ== | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
{{पंजाब के मुख्यमंत्री}}{{हास्य | {{पंजाब के मुख्यमंत्री}}{{हास्य अभिनेता}} | ||
[[Category:मुख्यमंत्री]][[Category:पंजाब के मुख्यमंत्री]][[Category:राजनीतिज्ञ]][[Category:अभिनेता]][[Category:हास्य अभिनेता]][[Category:हास्य-व्यंग्य कवि]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:चरित कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:सिनेमा कोश]][[Category:राजनीति कोश]] | [[Category:मुख्यमंत्री]][[Category:पंजाब के मुख्यमंत्री]][[Category:राजनीतिज्ञ]][[Category:अभिनेता]][[Category:हास्य अभिनेता]][[Category:हास्य-व्यंग्य कवि]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:चरित कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:सिनेमा कोश]][[Category:राजनीति कोश]] | ||
__INDEX__ | __INDEX__ |
Revision as of 11:51, 23 March 2022
भगवंत मान (अंग्रेज़ी: Bhagwant Mann, जन्म- 17 अक्टूबर, 1973) भारतीय राज्य पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह एक प्रसिद्ध राजनेता, अभिनेता, गायक और हास्य कलाकार भी हैं। उन्होंने 'आम आदमी पार्टी' से साल 2014 में लोकसभा का चुनाव संगरूर से लड़ा था और सांसद बने। साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था। पंजाब में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के बाद भगवंत मान को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया है। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भगवंत मान ने मनप्रीत सिंह बादल की पार्टी 'पंजाब पीपल्स पार्टी' से की थी, लेकिन बाद में मनप्रीत काँग्रेस में शामिल हो गए तथा भगवंत मान 'आम आदमी पार्टी' में आ गए।
परिचय
भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर, 1973 को सतोज नामक गाँव में हुआ था जो पंजाब के संगरूर की सुनाम तहसील के जिले में स्थित है। इनके पिता का नाम मोहिंदर सिंह और माता का नाम हरपाल कौर है। भगवंत मान ने इंद्रप्रीत कौर से शादी की थी, लेकिन बाद में 2015 में उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए। उनके दो बच्चे (एक पुत्र और एक पुत्री) हैं। अपने खाली समय में भगवंत मान राजनीतिक व्यंग्य लिखते हैं और अक्सर वॉलीबॉल खेलते हैं।[1]
शिक्षा
भगवंत मान ने अपनी स्कूली शिक्षा अपने गृहनगर से ही की है। वह संगरूर जिले से 12वीं पास हैं और अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने पंजाब के संगरूर जिले के शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज से बी.कॉम किया। उन्होंने 1992 में बीकॉम प्रथम वर्ष पूरा किया और उसके बाद अभिनय को अपने कॅरियर के रूप में चुना।
कॉमेडी कॅरियर
- भगवंत मान ने विभिन्न अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिताओं और समारोहों में भाग लिया है। पटियाला स्थित पंजाबी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भी उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीते हैं।
- उन्होंने जगतार जग्गी के साथ अपना पहला कॉमेडी एल्बम 'गोभी दिए कचिये वापराणय' रिलीज़ किया। उनके कॉमेडी एल्बम के कुछ नाम 'हस-हस के', 'भगवंत मान मोस्ट वांटेड', 'सद्दी बिली शानू मिआउं' आदि हैं।
- उनका पहला कॉमेडी एल्बम जगतार जग्गी के साथ था और दोनों को 1990 के दशक की सबसे सफल कॉमेडी जोड़ी माना जाता था।
- 10 साल तक साथ काम करने के बाद भगवंत मान, जगतार जग्गी से अलग हो गए और राणा रणबीर के साथ साझेदारी की। दोनों ने अल्फा ईटीसी पंजाबी के लिए 'जुगनू मस्त मस्त' में साथ काम किया, जो हिट भी हुआ।
- साल 2006 में दोनों ने 'नो लाइफ विद वाइफ' नामक अपने शो के कनाडा और इंग्लैंड का दौरा किया। जिस शो ने 'जुगनू' (भगवंत मान) को बड़ी लोकप्रियता दी, वह था- 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जिसका प्रसारण स्टार्ट प्लस में किया गया था।[1]
राजनीतिक कॅरियर
वर्ष 2011 की शुरुआती दिनों में भगवंत मान 'पंजाब पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया' में शामिल हो गये। भगवंत मान ने लेहरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा जिसमें वे हार गये। मार्च 2014 में भगवंत मान संगरूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और उन्होंने 2,11,721 मतों से जीत हासिल की। यह आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब से संयोजक थे, लेकिन अरविंद केजरीवाल द्वारा ड्रग माफिया मामले में विक्रम सिंह मजीठिया से बिना शर्त मांगने के बाद इस्तीफा दे दिया।[1]
सन 2017 में भगवंत मान ने जलालाबाद से सुखबीर सिंह बादल और रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ चुनाव लड़ा, जिसमें यह बादल से 18,500 वोटों से हार गये। लेकिन इसके बाद वर्ष 2019 में भगवंत मान ने एक बार फिर से संगरूर लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की।
मुख्यमंत्री
वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में मैदान में उतारा। जिसके बाद 10 मार्च 2022 को पंजाब लोकसभा चुनाव, 2022 का परिणाम जारी किया गया। जिसमें आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की और भगवंत मान ने 16 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
विशेष योगदान
भगवंत मान सभी कामों से समय निकालकर सामाजिक कार्यों में भी अपना एक सहयोग प्रदान करते है। सामाजिक कार्य के रूप में उनके द्वारा पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में भूजल में हुए प्रदूषण के परिणामस्वरूप शारीरिक रूप से विकलांग बच्चों की सहायता के लिए लोक लहर फाउंडेशन एनजीओ की शुरुआत की गई है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 1.2
भगवंत मान का जीवन परिचय (हिंदी) shubhamsirohi.com। अभिगमन तिथि: 23 मार्च, 2022। Cite error: Invalid
<ref>
tag; name "pp" defined multiple times with different content