बुंदेलखंड अंग्रेज़ी राज्य में विलयन: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
m (Text replace - "{{लेख प्रगति" to "{{प्रचार}} {{लेख प्रगति")
Line 7: Line 7:
बुंदेलखंड का इतिहास आदि से अंत तक विविधताओं से भरा है परंतु सांस्कृतिक और धार्मिक एकता की यहाँ एक स्वस्थ परंपरा है।
बुंदेलखंड का इतिहास आदि से अंत तक विविधताओं से भरा है परंतु सांस्कृतिक और धार्मिक एकता की यहाँ एक स्वस्थ परंपरा है।


{{प्रचार}}
{{लेख प्रगति  
{{लेख प्रगति  
|आधार=
|आधार=

Revision as of 13:03, 10 January 2011

छत्रसाल के समय तक बुंदेलखंड की सीमायें अत्यंत व्यापक थीं।

इस पूरे भूभाग का क्षेत्रफल लगभग 3000 वर्गमील था। बुंदेलखंड में अनेक जागीरें और छोटे-छोटे राज्य अंग्रेज़ी राज्य में आने से पूर्व थे। बुंदेलखंड कमिश्नरी का निर्माण सन 1820 में हुआ। सन 1835 में जालौन, हमीरपुर, बांदा के ज़िलों को उत्तर प्रदेश और सागर के ज़िले को मध्य प्रदेश में मिला दिया गया था, आगरा से इनकी देख रेख होती थी। सन 1839 में सागर और दामोह ज़िले को मिलाकर एक कमिश्नरी बना दी गई झाँसी से जिसकी देखरेख होती थी। झाँसी से नौगाँव में कुछ दिनों बाद कमिश्नरी का कार्यालय आ गया। सन 1842 में सागर, दामोह ज़िलों में अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ बहुत बड़ा आन्दोलन हुआ परंतु फूट डालने की नीति के द्वारा शान्ति स्थापित की गई। इसके बाद बुंदेलखंड का इतिहास अंग्रेज़ी साम्राज्य की नीतियों की ही अभिव्यक्ति करता है। भारत के अनेक शहीदों द्वारा समय समय पर स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए आन्दोलन छेड़े गए परंतु गाँधी जी जैसे नेता के आने से पहले कुछ ठोस उपलब्धि संभव न हुई। बुंदेलखंड का इतिहास आदि से अंत तक विविधताओं से भरा है परंतु सांस्कृतिक और धार्मिक एकता की यहाँ एक स्वस्थ परंपरा है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख