बुंदेलखंड कलचुरियों का शासन: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
('सन् ६४७ से १२०० ई० के आसपास तक कन्नौज में अनेक शासक ...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
No edit summary |
||
Line 3: | Line 3: | ||
*[[त्रिपुरी]] के कलचुरि | *[[त्रिपुरी]] के कलचुरि | ||
*[[रत्नपुर]] के कलचुरि | *[[रत्नपुर]] के कलचुरि | ||
त्रिपुरी के कलचुरियों का [[बुंदेलखंड]] में विशेष महत्व है। हैध्यवंशी कार्तवीर्य अर्जुन की परंपरा में इस वंश को पुराणों में माना जाता है। महाराज कोक्कल ने ([[जबलपुर]] के पास) त्रिपुरी को अपनी राजधानी बनाया था और यह वंश त्रिपुरी के कलचुरियों के नाम से विख्यात है। कोक्कल बड़ी सूझबूझ एवं दूरदृष्टि वाला उत्साही व्यक्ति था। उसने [[चन्देल वंश|चन्देल]] की कुमारी नट्टा देवी से विवाह किया था। यह विवाह उसने उत्तर के चंदेलों की बढ़ती हुई शक्ति से लाभ उठाने के लिए किया था। | त्रिपुरी के कलचुरियों का [[बुंदेलखंड]] में विशेष महत्व है। हैध्यवंशी कार्तवीर्य अर्जुन की परंपरा में इस वंश को पुराणों में माना जाता है। महाराज कोक्कल ने ([[जबलपुर]] के पास) त्रिपुरी को अपनी राजधानी बनाया था और यह वंश त्रिपुरी के कलचुरियों के नाम से विख्यात है। कोक्कल बड़ी सूझबूझ एवं दूरदृष्टि वाला उत्साही व्यक्ति था। उसने [[चन्देल वंश|चन्देल]] की कुमारी नट्टा देवी से विवाह किया था। यह विवाह उसने उत्तर के चंदेलों की बढ़ती हुई शक्ति से लाभ उठाने के लिए किया था। |
Revision as of 10:19, 3 June 2010
सन् ६४७ से १२०० ई० के आसपास तक कन्नौज में अनेक शासक हुए थे, मुस्लिम आक्रमण भी इसी समय देश पर हुए थे। बुंदेलखंड के इतिहास में कलचुरियों और चन्देलों का प्रभाव दीर्घकाल तक रहा था। कलचुरियों की दो शाखायें हैं -
त्रिपुरी के कलचुरियों का बुंदेलखंड में विशेष महत्व है। हैध्यवंशी कार्तवीर्य अर्जुन की परंपरा में इस वंश को पुराणों में माना जाता है। महाराज कोक्कल ने (जबलपुर के पास) त्रिपुरी को अपनी राजधानी बनाया था और यह वंश त्रिपुरी के कलचुरियों के नाम से विख्यात है। कोक्कल बड़ी सूझबूझ एवं दूरदृष्टि वाला उत्साही व्यक्ति था। उसने चन्देल की कुमारी नट्टा देवी से विवाह किया था। यह विवाह उसने उत्तर के चंदेलों की बढ़ती हुई शक्ति से लाभ उठाने के लिए किया था।
प्रतापी कोक्कल देव के दो पुत्र थे। मुग्धतुंग और केयूरवर्ष इन दोनों ने बहुत उन्नति की थी। केयूरवर्ष ने गौड़, कर्णाटलाट आदि देशों की स्रियों से राजमहल को सुशोभित किया था। विद्शाल मंजिका नाटक में राजशेखर ने केयूरवर्ष के प्रताप का वर्णन किया है।
कलचुरियों के शासन में लक्ष्मणदेव, गंगेयदेव, कर्ण, गयाकर्ण, नरसिंह, जयसिंह आदि का शासन काल समृद्धिपूर्ण माना जाता है। इन्होंने ५०० वर्ष तक शासन किया जिसे सन १२०० के आसपास देवगढ़ के राजा ने समाप्त कर दिया और फिर यह शासन चन्देलों के अधीन आया। हर्षवर्धन के समय चन्देल राज्य एक छोटी सी ईकाई थी परन्तु उसके बाद यह विस्तार पाकर दसवीं शताब्दी तक एक शक्तिशाली राज्य बन गया था।