समाचार: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
Line 1: Line 1:
नवीनतम घटनाओं और समसामयिक विषयों पर अद्यतन (अपडेट) सूचनाओं को '''समाचार''' कहते हैं, जिन्हें समाचार पत्र, समाचार टी.वी. चैनल, अंतर्जाल (इंटरनेट) या अन्य माध्यमों की सहायता से पाठकों, दर्शकों और श्रोताओं तक पहुंचाया जाता है।  
नवीनतम घटनाओं और समसामयिक विषयों पर अद्यतन (अपडेट) सूचनाओं को '''समाचार''' कहते हैं, जिन्हें [[समाचार पत्र]], समाचार टी.वी. चैनल, अंतर्जाल (इंटरनेट) या अन्य माध्यमों की सहायता से पाठकों, दर्शकों और श्रोताओं तक पहुंचाया जाता है।  
{{seealso|समाचार 2010|समाचार 2011|समाचार 2012}}
{{seealso|समाचार 2010|समाचार 2011|समाचार 2012}}
*हाल ही के कुछ प्रमुख राष्ट्रीय समाचार निम्नलिखित हैं-
*हाल ही के कुछ प्रमुख राष्ट्रीय समाचार निम्नलिखित हैं-

Revision as of 09:47, 25 April 2013

नवीनतम घटनाओं और समसामयिक विषयों पर अद्यतन (अपडेट) सूचनाओं को समाचार कहते हैं, जिन्हें समाचार पत्र, समाचार टी.वी. चैनल, अंतर्जाल (इंटरनेट) या अन्य माध्यमों की सहायता से पाठकों, दर्शकों और श्रोताओं तक पहुंचाया जाता है।

  1. REDIRECTसाँचा:इन्हें भी देखें
  • हाल ही के कुछ प्रमुख राष्ट्रीय समाचार निम्नलिखित हैं-

प्रसिद्ध गायिका शमशाद बेगम का निधन

[[चित्र:Shamshad-Begum.jpg|thumb|शमशाद बेगम]]

23 अप्रॅल 2013, मंगलवार

भारतीय सिनेमा में अपनी सुरीली आवाज़ से लोगों का दिल जीत लेने वाली मशहूर पार्श्वगायिका शमशाद बेगम का निधन 23 अप्रैल, 2013 को मुम्बई में हो गया। शमशान बेगम ने हिन्दी फ़िल्म जगत से भले ही कई वर्ष पहले दूरियाँ बना ली थीं, किंतु अपने पूरे कैरियर में बेशुमार और प्रसिद्ध गानों को अपनी आवाज़ दी। उन्होंने न जाने कितने ही अनगिनत गानों को अपनी आवाज़ से सजाकर हमेशा-हमेशा के लिए ज़िंदा कर दिया। उनकी बेटी उषा का कहना था कि- "मेरी माँ हमेशा यही कहती थीं की मेरी मौत के बाद मेरे अंतिम संस्कार के बाद ही किसी को बताना कि मैं अब इस दुनिया से जा चुकी हूँ, और मैं कहीं नहीं जाउँगी जहाँ से आई थी, वहीं वापस जा रही हूँ, मैं सदा सबके साथ हूँ। ये खनकी आवाज़ अब अपनी जुबान से गाये गए गानों से ही सबके दिलों को सुकून देगी।"

समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें

160 साल की हुई भारतीय रेल, गूगल ने बदला अपना लोगो

thumb|गूगल लोगो (16 अप्रॅल 2013)

16 अप्रॅल 2013, मंगलवार

गूगल (google) ने 16 अप्रॅल 2013 को अपना डूडल (लोगो) भारत की पहली यात्री रेल को समर्पित किया है। इस लोगो में धुआं उड़ाती रेलगाड़ी खजूर के पेड़ों से घिरे रेलमार्ग पर चलती दिख रही है और इन दोनों का मेल गुंबद और मीनार से बने महल जैसा लग रहा है। नारंगी और पीले रंग से बने गूगल लोगो में भाप के इंजन वाली रेलगाड़ी दिखाई गई है, जिसका इंजन गूगल के एक 'ओ' से बनाया गया है। भारतीय उप महाद्वीप में पहली रेलगाड़ी महाराष्ट्र स्थित मुंबई और ठाणे के बीच 21 मील लंबे रेलमार्ग पर 16 अप्रैल, 1853 को चलाई गई थी। इस रेलगाड़ी ने क़रीब 34 किलोमीटर का फासला तय किया था। वैसे इसके पहले प्रायोगिक तौर पर रुड़की में 22 दिसंबर, 1851 को नहर निर्माण से संबंधित ढुलाई के लिए ट्रेन चलाई जा चुकी थी। यह वही वक्त था जब भारत में ईस्ट इंडियन रेलवे और ग्रेट इंडियन पनिन्सलर रेलवे के नाम से दो रेल कंपनियों का गठन हुआ था। इनमें से एक को कोलकाता में और दूसरे को मुंबई में स्थापित किया गया था। आज भारतीय रेल दुनिया के चौथे सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में विकसित हो चुका है। क़रीब 64 हज़ार किमी के इसके नेटवर्क से सात हज़ार से ज़्यादा स्‍टेशन जुड़े हुए हैं। भारतीय रेलवे के पास दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे जैसा पुराना ट्रैक भी है जिसे यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज घोषित कर दिया है।

समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें

राही सरनोबत ने जीता स्वर्ण पदक

[[चित्र:Rahi-Sarnobat.jpg|thumb|राही सरनोबत]]

6 अप्रॅल 2013, शनिवार

राही सरनोबत ने 5 अप्रैल 2013 को दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने इसी के साथ नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। महाराष्ट्र की राही सरनोबत ने दक्षिण कोरिया की पिस्टल निशानेबाज़ कियोंग किम को फ़ाइनल में 8-6 से पराजित किया। वह इस विश्व कप में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज़ हैं। राही इससे उन राइफल शूटरों के एलीट क्लब में शामिल हो गई हैं जिन्होंने भारत के लिए आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीते हैं। इनमें अंजलि भागवत, गगन नारंग, संजीव राजपूत, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, रंजन सोढ़ी और मानवजीत सिंह संधू शामिल हैं।

समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें

60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्‍कारों की घोषणा

18 मार्च, 2013, सोमवार

thumb|फ़िल्म 'पान सिंह तोमर' में इरफ़ान ख़ान तिग्मांशु धूलिया निर्देशित फ़िल्म 'पान सिंह तोमर' को 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2012 का सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार इरफ़ान ख़ान (पान सिंह तोमर) और विक्रम गोखले (मराठी फ़िल्मन अनुमति) को संयुक्त रूप से देने का निर्णय लिया गया। अभिनेता इरफ़ान ने फ़िल्म पान सिंह तोमर में राष्ट्रीय स्तर के एक एथलीट का किरदार निभाया है, जो बाद में चम्बल घाटी का सबसे दुर्दांत डकैत बन गया। किसी निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फ़िल्म के लिए हिन्दी फ़िल्म चिट्टागॉन्ग के निर्देशक बेदब्रत पेन तथा मलयालम फ़िल्म 101 चोदियन्गल के निर्देशक सिद्धार्थ सिवा को इंदिरा गांधी पुरस्कार हेतु चयनित किया गया। राष्ट्रीय एकता के लिए दिया जाने वाला सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का नरगिस दत्त पुरस्कार मलयालम फ़िल्म 'थानिचल्लनजान' को देने का निर्णय लिया गया। 'विक्की डोनर' का चयन 3 राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु किया गया। वर्ष 2012 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा फ़िल्मकार बासु चटर्जी, अरूणा राजे तथा स्वपन मलिक ने 18 मार्च, 2013 को की।

समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें


  1. REDIRECTसाँचा:इन्हें भी देखें

टीका टिप्पणी और संदर्भ