अमृतसर: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
('*शहर, ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय, पंजाब राज्य, पश्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
No edit summary
Line 20: Line 20:
अमृतसर ज़िले की जनसंख्या (2001 की जनगणना के अनुसार) कुल 30,74,207 और नगर निगम क्षेत्र की जनसंख्या कुल 9,75,695 है।
अमृतसर ज़िले की जनसंख्या (2001 की जनगणना के अनुसार) कुल 30,74,207 और नगर निगम क्षेत्र की जनसंख्या कुल 9,75,695 है।


[[Category:पंजाब के ज़िले]]
[[Category:पंजाब]]
[[Category:पंजाब]]
[[Category:पंजाब के नगर]]
[[Category:पंजाब के नगर]]
[[Category:भारत के नगर]]
[[Category:भारत के नगर]]
[[Category:पर्यटन कोश]]
__INDEX__
__INDEX__

Revision as of 07:33, 24 June 2010

स्थापना

सीमा से लगभग 50 किमी दूर स्थित अमृतसर एक प्रमुख व्यापारिक व सांस्कृतिक केंद्र है। 1577 में सिक्खों के चौथे गुरु रामदास ने अमृत सारस नामक एक पवित्र सरोवर, जिसके नाम पर इस शहर का नामकरण हुआ, के किनारे अमृतसर की स्थापना की थी। इस तालाब के ठीक मध्य में टापू पर एक मंदिर बनाया गया था, जिसके तांबे के गुंबद को बाद में स्वर्ण-पतरों से मढ़ दिया गया, इस मंदिर का नाम हरमंदिर साहब या स्वर्ण मंदिर रखा गया। अब अमृतसर सिक्ख धर्म का केंद्र बन गया है। उभरती हुई सिक्ख शक्ति के केंद्र के साथ-साथ यह शहर व्यापार के क्षेत्र में भी महत्त्वपूर्ण बनता गया।

इतिहास

1849 में अमृतसर को ब्रिटिश भारत में मिला दिया गया। 13 अप्रैल 1919 को शहर के जिस जलियांवाला बाग़ में एक राजनीतिक सभा पर ब्रिटिश सेना ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 379 लोगों की हत्या कर दी थी तथा इससे भी अधिक लोगों को घायल कर दिया था, उसे अब राष्ट्रीय स्मारक बना दिया गया है। 1984 में अमृतसर में एक और हिंसक राजनीतिक संघर्ष हुआ, जब स्वर्ण मंदिर में मोर्चाबंद सैकड़ों सिक्ख अलगाववादियों पर भारतीय सेना ने हमला किया। परस्पर विरोधी सूत्रों के अनुसार, इस संघर्ष में 450 से 1,200 लोग मारे गये थे।

यातायात और परिवहन

दिल्ली-लाहौर (पाकिस्तान) मुख्य राजमार्ग पर स्थित अमृतसर रेलवे का भी एक बड़ा केंद्र है। इसके समीप ही एक हवाई अड्डा भी है।

उद्योग और व्यापार

अमृतसर के विविध उद्योगों में वस्त्र, खाद्य निर्माण व प्रसंस्करण, रेशम बुनाई, चर्मशोधन व डब्बा पैकिंग उद्योग शामिल हैं।

शिक्षण संस्थान

मेडिकल कॉलेज के अलावा अमृतसर में डेंटल, कला व इंजीनियरिंग कॉलेज हैं और इसके ठीक बाहर खालसा कॉलेज (1899 में स्थापित) है।

कृषि और खनिज

5,088 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले अमृतसर ज़िले की भूमि लगभग समतलीय है, जो रावीव्यास नदियों द्वारा अपवाहित होती है। पूरी तरह से शुष्क जलवायु होने के कारण इस शहर की खेती सिंचाई पर निर्भर है, जो मुख्यत: अपरी बारी दोआब नहर प्रणाली से की जाती है। गेहूँ, कपास, दलहन व मक्का यहाँ की मुख्य फ़सलें हैं।

जनसंख्या

अमृतसर ज़िले की जनसंख्या (2001 की जनगणना के अनुसार) कुल 30,74,207 और नगर निगम क्षेत्र की जनसंख्या कुल 9,75,695 है।