कपिल सिब्बल: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
m (Adding category Category:भारत के मानव संसाधन विकास मंत्री (को हटा दिया गया हैं।))
Line 61: Line 61:
[[Category:राज्यसभा सांसद]][[Category:लोकसभा सांसद]][[Category:दिल्ली के लोकसभा सांसद]][[Category:दिल्ली के राज्य सभा सांसद]]
[[Category:राज्यसभा सांसद]][[Category:लोकसभा सांसद]][[Category:दिल्ली के लोकसभा सांसद]][[Category:दिल्ली के राज्य सभा सांसद]]
[[Category:भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस]]
[[Category:भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस]]
[[Category:भारत के मानव संसाधन विकास मंत्री]]
__INDEX__
__INDEX__
__NOTOC__
__NOTOC__

Revision as of 09:29, 16 July 2014

कपिल सिब्बल
पूरा नाम कपिल सिब्बल
जन्म 8 अगस्त, 1948
जन्म भूमि जालंधर, पंजाब
पति/पत्नी नीना सिब्बल
संतान दो पुत्र- अमित और अखिल
नागरिकता भारतीय
पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पद पूर्व कैबिनेट मंत्री (संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी), पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री, पूर्व विज्ञान और तकनीकी मंत्री
शिक्षा एम.ए. (इतिहास), एलएल. बी., एल. एल. एम.
विद्यालय सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय और हार्वर्ड लॉ स्कूल
भाषा हिन्दी, अंग्रेज़ी
अद्यतन‎

कपिल सिब्बल (अंग्रेज़ी:Kapil Sibal) एक भारतीय राजनीतिज्ञ, वकील हैं जो मनमोहन सिंह के प्रधानमन्त्री कार्यकाल के दौरान कैबिनेट मंत्रिमंडल में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रहे। इससे पहले कपिल सिब्बल मानव संसाधन मंत्री भी रह चुके हैं।

जीवन परिचय

कपिल सिब्बल का जन्म 8 अगस्त, 1948 जालंधर, पंजाब में हुआ। इनके पिताजी नाम श्री हीरा लाल सिब्बल और माताजी श्रीमती कैलाश रानी सिब्बल है। कपिल सिब्बल के पिताजी हीरा लाल सिब्बल एक प्रसिद्ध वकील थे जिन्हें सन् 2006 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। कपिल सिब्बल 1964 में दिल्ली चले गए और सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में एम.ए, दिल्ली विश्वविद्यालय से एल.एल.बी. और 1977 में हार्वर्ड लॉ स्कूल से एल.एल.एम. उत्तीर्ण की। कपिल सिब्बल ने सन् 13 अप्रॅल, 1973 में नीना सिब्बल से विवाह किया। उनके दो पुत्र अमित और अखिल हैं जिन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अध्ययन किया है, और प्रतिष्ठित हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त कर भारत में वकालत की प्रेक्टिस कर रहे हैं।[1]

व्यक्तित्व परिचय

कपिल सिब्बल देश के सबसे महंगे वकीलों में से तो हैं ही, बल्कि वे कविताएं भी लिखते हैं। वे शायद दुनिया के अकेले ऐसे कवि होंगे जो अपने ब्लैकबेरी मोबाइल पर कविताएँ लिखते हैं। उनका एक कविता संकलन छप चुका है और उसमें एक कविता है-

मुझे प्रेम का एसएमएस मत भेजना
क्योंकि मैं जल्दी मिटना नहीं चाहता
तुम तो मुझे इरेज कर दोगे।

कम लोगों को पता है कि कपिल सिब्बल तकनीकी विकास के मंत्री होने के नाते एक शोध दल के साथ दक्षिणी ध्रुव और अंटार्टिका तक जा चुके हैं और शून्य से चालीस डिग्री नीचे के तापमान में हफ्तों रह चुके हैं। इस वैज्ञानिक दल का नेतृत्व भी उन्होंने किया था। वैसे वे 2005 और 2009 में विश्व आर्थिक फोरम डाबोस, स्विटजरलैंड भी जा चुके हैं और अमेरिका जा कर इज़राइल और फिलिस्तीन के बीच बाकायदा दोस्ती और बाइज्जत दोस्ती की बात भी कर चुके हैं। [2]

राजनीतिक जीवन

कपिल सिब्बल पहली बार 1998 में राज्यसभा के जरिए राजनीति में आए थे। दिल्ली के चाँदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। वे हमेशा चांदनी चौक जैसे पुराने इलाके से चुनाव लड़ते हैं, जबकि उन्हें दक्षिण दिल्ली के अभिजात मतदाताओं का उम्मीदवार होना चाहिए।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. People maxabout (अंग्रेज़ी) (एचटीएम)। । अभिगमन तिथि: 25 सितंबर, 2010।
  2. जनादेश (हिन्दी) (ए.एस.पी.एक्स)। । अभिगमन तिथि: 25 सितंबर, 2010।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

पंद्रहवीं लोकसभा सांसद