टैगोर हिल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:40, 5 May 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

[[चित्र:Tagore-Hill.jpg|thumb|टैगोर हिल, रांची]] टैगोर हिल झारखण्ड राज्य के राँची नगर में स्थित एक पहाड़ी है। यह पहाड़ी शहर से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। टैगोर हिल को 'मोहराबादी हिल' के नाम से भी जाना जाता है और इसकी चोटी पर एक घर बना हुआ है।

  • प्रसिद्ध 'नोबेल पुरस्कार' विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर के नाम से जानी जाने वाली यह पहाड़ी लगभग 300 फीट ऊँची है।
  • इस पहाड़ी का इतिहास टैगोर परिवार से जुड़ा है, इसलिए इसे 'टैगोर हिल' के नाम से जाना जाता है।
  • ऐसा माना जाता है कि रवीन्द्रनाथ टैगोर ने इस पहाड़ी पर बैठ कर अनेक कविताओं की रचना की थी। इस स्थान की नैसर्गिक सुंदरता और शांत मनोरम वातावरण के कारण उन्हें यह स्थान काफ़ी पसंद आया था।
  • टैगोर हिल पर्यटकों के बीच बेहतरीन पर्यटक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है।
  • इस पहाड़ी के ठीक नीचे 'रामकृष्ण मिशन' का कार्यालय और दिव्य ज्ञान सेंटर स्थापित है।
  • पर्यटकों को पहाड़ी पर आकर बहुत अच्छा लगता है, क्योंकि इस पहाड़ी से पूरे राँची के मनोहारी दृश्य देखे जा सकते हैं।
  • हिल क्लाइंबिंग और चोटी पर एकांत के कुछ पल बिताने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः