सिक्किम के उद्योग

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:03, 19 March 2013 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

सिक्किम औद्योगिक रूप से पिछड़ा राज्य घोषित किया गया है, किन्तु कई सदियों पहले यहाँ दस्तकारी पर आधारित परंपरागत सिक्किम कुटीर उद्योग हैं। लेप्चा लोग बांस के सामान, लकड़ी के सामान, धागा बुनाई और ग़लीचे की बुनाई परंपरागत तरीकों से बहुत ही कुशलता से करते हैं, भूटिया जाति के लोगों को गलीचा और कंबल बुनाई की प्राचीन तिब्बती पद्धति में महारत हासिल हैं और नेपाली लोग धातु, चांदी और लकड़ी के सामान की कारीगरी में बहुत ही निपुण होते हैं। 'सिक्किम ज्वैलस लिमिटेड' राज्य का नाज़ुक उपकरण बनाने वाला उद्योग है। यहाँ पानी तथा बिजली के मीटरों और घड़ियों के लिए ज्वैल बियरिंग्स बनाई जाती हैं। राज्य में इस उद्योग की 10 सहायक इकाइयां स्थापित हैं जिनमें घडियों के लिए पुर्जे बनाए जाते हैं। 'सिक्किम औद्योगिक विकास' तथा 'निवेश निगम लिमिटेड (सिडिको)' कुटीर, लघु उद्योग, होटल, अस्पताल, नर्सिंग होम और टैक्सियां ख़रीदने के लिए दीर्घावधि ऋण उपलब्ध कराता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः