मडगाव

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:50, 8 January 2011 by गोविन्द राम (talk | contribs) (श्रेणी:नया पन्ना; Adding category Category:भारत के नगर (Redirect Category:भारत के नगर resolved) (को हटा दिया गया हैं।))
Jump to navigation Jump to search

मडगाव, पश्चिम-मध्य गोवा राज्य पश्चिम भारत में है। यह नगर मारमागाव बंदरगाह से कर्नाटक राज्य में कैसल रॉक तक जाने वाले रेलमार्ग पर स्थित है। इअसको मडगाँव भी कहते हैं। मडगाव गोवा का तीसरा सबसे बड़ा नगर है और मारमागाव बंदरगाह के विकसित होने से महत्त्वपूर्ण बन गया है। यह बंदरगाह मुंबई और कोच्चि के बीच स्थित सबसे अच्छा बंदरगाह है। नगर के ठीक बाहर एक औद्योगिक क्षेत्र है और मछली भंडारण के लिए शीतगृह तथा विशाल कृषि उत्पादन बाजार ने यहाँ की अर्थव्यव्स्था को सुदृढ़ बनाया है। यह नगर कोलवा से बहुत दूर नहीं है, जिसे भारत के सबसे सुंदर समुद्र तटों में से एक माना जाता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः