आंग्ल-मराठा युद्ध तृतीय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:12, 13 July 2011 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध''' 1817 ई. से 1818 ई. तक लड़ा गया। यह ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध 1817 ई. से 1818 ई. तक लड़ा गया। यह युद्ध अन्तिम रूप से लॉर्ड हेस्टिंग्स के भारत के गवर्नर-जनरल बनने के बाद लड़ा गया। अंग्रेजों ने नवम्बर, 1817 में महादजी शिन्दे के साथ ग्वालियर की सन्धि की, जिसके अनुसार महादजी शिन्दे, पिंडारियों के दमन में अंग्रेज़ों का सहयोग करेगा और साथ ही चंबल नदी से दक्षिण-पश्चिम के राज्यों पर अपना प्रभाव हटा लेगा। जून, 1817 में अंग्रेज़ों ने पेशवा से पूना की सन्धि की, जिसके तहत पेशवा ने मराठा संघ की अध्यक्षता त्याग दी। इन सन्धियों के पहले ही सम्पन्न हुई मई, 1816 ई. की नागपुर की सन्ध को भोंसले ने अब स्वीकार कर लिया। कालान्तर में सन्धि का उल्लंघन करते हुए पेशवा, भोसलें एवं होल्कर ने अंग्रेके विरुद्ध युद्ध की घोषणा की। परिणामस्वरूप किर्की में पेशवा, सीताबर्डी में भोंसले एवं महीदपुर में होल्कर की सेनाओं को अंग्रेजी सेना ने बुरी तरह पराजित किया। इन संघर्षो के बाद मराठा की सैन्य शक्ति समाप्त हो गई। जनवरी, 1818 में होल्कर ने अंग्रेजों से मंदसौर की संधि की, जिसके अनुसार उसने राजपूत राज्यों पर से अपने अधिकार वापस ले लिए। पेशवा बाजीराव द्वितीय ने कोरेगांव एवं अण्टी के युद्ध में हारने के बाद फरवरी, 1818 में अंग्रेजों के सामने समर्पण कर दिया। अंग्रेजों ने पेशवा के पद को समाप्त कर बाजीराव द्वितीय को कानपुर के निकट बिठूर में पेशन पर जीने के लिए भेज दिया, जहां पर 1853 ई. में उसकी मृत्यु हो गई। मराठों के पतन में सर्वाधिक योगदान बाजीराव द्वितीय का ही था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः