अमेजन नदी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:52, 24 May 2013 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''अमेजन नदी''' विश्व की सबसे विस्तृत नदी है। यह नदी पेर...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

अमेजन नदी विश्व की सबसे विस्तृत नदी है। यह नदी पेरू के एण्डीज पर्वतमाला से निकलती है तथा ब्राजील से होकर गुजरती है। आयतन के हिसाब से अमेजन नदी विश्व की सबसे बड़ी नदी है, जबकि लम्बाई के हिसाब से यह दूसरी बड़ी नदी है। यह दक्षिण अमेरिका से बहने वाली नदी है। इसे 'आमेजन', 'अमेजॉन' तथा 'आमेजॉन' आदि नामों से भी पुकारा जाता है। अमेजन नदी ब्राजील, पेरु, बोलविया, कोलोंबिया तथा इक्वेडोर से होकर बहती है। यह पेरु के एण्डीज पर्वतमाला से निकलकर पूर्व की ओर बहती है और अटलांटिक महासागर में मिल जाती है। नदी की प्रवाह-घाटी विश्व में वृहत्तम है तथा इसमें जल की प्रवाह दर इसके बाद की आठ नदियों के योग से भी अधिक है। अमेजन नदी के घने जंगल पृथ्वी के पर्यावरण संतुलन में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं, यही कारण है कि इस नदी को "धरती का फेफड़ा" कहा जाता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः