जगदीश सिंह खेहर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:37, 4 January 2017 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''जगदीश सिंह खेहर''' (अंग्रेज़ी: ''Jagdish Singh Khehar'', जन्म- 28 अग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

जगदीश सिंह खेहर (अंग्रेज़ी: Jagdish Singh Khehar, जन्म- 28 अगस्त, 1952) भारत के 44वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गये हैं। वे सिक्ख समुदाय से देश के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होने वाले प्रथम व्यक्ति हैं। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश टी. एस. ठाकुर के बाद यह पद प्राप्त किया है। जगदीश सिंह खेहर बेहद सख्त न्यायाधीश के रूप में जाने जाते हैं। मुख्य न्यायाधीश के पद पर उनका कार्यकाल आठ माह और कुछ दिन का रहेगा।

शिक्षा

वर्ष 1974 में चंडीगढ़ के राजकीय कॉलेज से विज्ञान में स्नातक उपाधि प्राप्त की। वर्ष 1977 में पंजाब विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक और 1979 में एल एल एम् की उपाधि प्राप्त की। विश्वविद्यालय में अच्छे प्रदर्शन के लिए आप को स्वर्ण पदक भी मिला।

व्यवसाय

एडवोकेट के रूप में

  1. 1979 :में इन्होंने वकालत प्रारम्भ की। इस अवधि में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ ,हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट तथा उच्चतम न्यायालय में वकालत की।
  2. 1992 :में पंजाब में अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किया गया।
  3. 1995 : में वरिष्ठ एडवोकेट बने।

न्यायाधीश

  1. 2009 :29 नवम्बर 2009 – 7 अगस्त 2010 तक उत्तराखंड हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश रहे।
  2. 2010 :08 अगस्त 2010 से 12 सितम्बर 2011 तक कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे।
  3. 2011 :13 सितम्बर 2011 से 03 जनवरी 2017तक उच्चतम न्यायालय ,भारत के न्यायाधीश।
  4. 2017 :04 जनवरी 2017 से 27 अगस्त 2017 तक उच्चतम न्यायालय ,भारत के मुख्य न्यायाधीश।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः