अनुसूया बाई काले

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:55, 20 May 2017 by कविता बघेल (talk | contribs) ('{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ |चित्र=Blankimage.jpg |चित्र का नाम=अ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
अनुसूया बाई काले
पूरा नाम अनुसूया बाई काले
जन्म 1896
जन्म भूमि बेलगाम
मृत्यु 1958
अभिभावक सदाशिव वी. भाटे
पति/पत्नी पी.बी. काले
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी 1942 के 'भारत छोड़ो आंदोलन' में अस्थी और चिमूर में पुलिस ने आदिवासियों पर बड़े अत्याचार किए थे जिसमें सात गोंडो को फाँसी की सजा हुई थी। अनुसूया बाई के प्रयत्न से ही वे फाँसी के फंदे पर झूलने से बच गए थे।

अनुसूया बाई काले (अंग्रेज़ी: Anusuya Bai Kale, जन्म: 1896, बेलगाम; मृत्यु: 1958) महाराष्ट्र की प्रमुख राष्ट्रीय कार्यकत्ता और महिला आंदोलन की प्रमुख अभिनेत्री थीं।[1]

परिचय

अनुसूया बाई काले का जन्म 1896 ई. बेलगाम में हुआ था। उनके पिता सदाशिव वी. भाटे वकालत करते थे। अनुसूया की शिक्षा फरग्यूसन कॉलेज पुणे और बड़ौदा में हुई। 1916 ई. में पी.बी. काले से विवाह हो जाने के कारण आगे की शिक्षा का क्रम टूट गया। फिर भी उन्होंने सार्वजनिक जीवन में बराबर भाग लिया।

राजनैतिक जीवन

अनुसूया बाई काले 1928 में 'सेंट्रल प्रोविन्सेज' की लेजिस्लेटिव कौंसिल की सदस्य मनोनीत हुईं। 1937 में वे मध्य प्रदेश और बरार विधान सभा की सदस्य निर्वाचित हुईं और उपसभापति बनाई गईं। 1952 और 1957 में अनुसूया बाई लोकसभा की सदस्य चुनी गईं। 1952 में राष्ट्रमंडल सम्मेलन में भारत के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य के रूप में उन्होंने कनाडा की यात्रा की थीं।

योगदान

अनुसूया बाई काले महिलाओं की रक्षा के काम में हमेशा समर्पित रहती थीं। एक समय जब एक शैक्षिक निरीक्षक को एक जवान लड़की के साथ बलात्कार का दोषी ठहराया गया था और उसे सजा सुनाई गई थी, लेकिन एक मुस्लिम को उसके धर्मावलंबी कांग्रेस के मंत्री द्वारा बचाने के मामले में इन्होंने बड़ा आंदोलन खड़ा कर दिया था। फलत: उस मंत्री को 1938 में मंत्रिमंडल से हटाना पड़ा। 1942 के 'भारत छोड़ो आंदोलन' में अस्थी और चिमूर में पुलिस ने आदिवासियों पर बड़े अमानुषिक अत्याचार किए थे जिनमें सात गोंडो को फाँसी की सजा हुई थी। अनुसूया बाई के प्रयत्न से ही वे फाँसी के फंदे पर झूलने से बच गए।

निधन

अनुसूया बाई काले का 1958 में निधन हो गया।

संबंधित लेख


  1. भारतीय चरित कोश |लेखक: लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय' |प्रकाशक: शिक्षा भारती, मदरसा रोड, कश्मीरी गेट, दिल्ली |लिंक:- [27]

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः