भगवंत मान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:41, 23 March 2022 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''भगवंत मान''' (अंग्रेज़ी: ''Bhagwant Mann'', जन्म- 17 अक्टूबर, 197...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

भगवंत मान (अंग्रेज़ी: Bhagwant Mann, जन्म- 17 अक्टूबर, 1973) भारतीय राज्य पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह एक प्रसिद्ध राजनेता, अभिनेता, गायक और हास्य कलाकार भी हैं। उन्होंने 'आम आदमी पार्टी' से साल 2014 में लोकसभा का चुनाव संगरूर से लड़ा था और सांसद बने। साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था। पंजाब में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के बाद भगवंत मान को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया है। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भगवंत मान ने मनप्रीत सिंह बादल की पार्टी 'पंजाब पीपल्स पार्टी' से की थी, लेकिन बाद में मनप्रीत काँग्रेस में शामिल हो गए तथा भगवंत मान 'आम आदमी पार्टी' में आ गए।

परिचय

भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर, 1973 को सतोज नामक गाँव में हुआ था जो पंजाब के संगरूर की सुनाम तहसील के जिले में स्थित है। इनके पिता का नाम मोहिंदर सिंह और माता का नाम हरपाल कौर है। भगवंत मान ने इंद्रप्रीत कौर से शादी की थी, लेकिन बाद में 2015 में उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए। उनके दो बच्चे (एक पुत्र और एक पुत्री) हैं। अपने खाली समय में भगवंत मान राजनीतिक व्यंग्य लिखते हैं और अक्सर वॉलीबॉल खेलते हैं।[1]

शिक्षा

भगवंत मान ने अपनी स्कूली शिक्षा अपने गृहनगर से ही की है। वह संगरूर जिले से 12वीं पास हैं और अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने पंजाब के संगरूर जिले के शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज से बी.कॉम किया। उन्होंने 1992 में बीकॉम प्रथम वर्ष पूरा किया और उसके बाद अभिनय को अपने कॅरियर के रूप में चुना।

कॉमेडी कॅरियर

  • भगवंत मान ने विभिन्न अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिताओं और समारोहों में भाग लिया है। पटियाला स्थित पंजाबी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भी उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीते हैं।
  • उन्होंने जगतार जग्गी के साथ अपना पहला कॉमेडी एल्बम 'गोभी दिए कचिये वापराणय' रिलीज़ किया। उनके कॉमेडी एल्बम के कुछ नाम 'हस-हस के', 'भगवंत मान मोस्ट वांटेड', 'सद्दी बिली शानू मिआउं' आदि हैं।
  • उनका पहला कॉमेडी एल्बम जगतार जग्गी के साथ था और दोनों को 1990 के दशक की सबसे सफल कॉमेडी जोड़ी माना जाता था।
  • 10 साल तक साथ काम करने के बाद भगवंत मान, जगतार जग्गी से अलग हो गए और राणा रणबीर के साथ साझेदारी की। दोनों ने अल्फा ईटीसी पंजाबी के लिए 'जुगनू मस्त मस्त' में साथ काम किया, जो हिट भी हुआ।
  • साल 2006 में दोनों ने 'नो लाइफ विद वाइफ' नामक अपने शो के कनाडा और इंग्लैंड का दौरा किया। जिस शो ने 'जुगनू' (भगवंत मान) को बड़ी लोकप्रियता दी, वह था- 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जिसका प्रसारण स्टार्ट प्लस में किया गया था।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 भगवंत मान का जीवन परिचय (हिंदी) shubhamsirohi.com। अभिगमन तिथि: 23 मार्च, 2022।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

Template:हास्य कलाकार

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः