नरसा नायक

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 14:57, 9 June 2011 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) ('*'''नरसा नायक''' विजयनगर साम्राज्य के सालुव वंश का एक...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
  • नरसा नायक विजयनगर साम्राज्य के सालुव वंश का एक सेनानायक था।
  • वह सालुव वंश के दूसरे और अन्तिम अल्प वयस्क शासक इम्माडि नरसिंह का संरक्षक था।
  • नरसा नायक ने उस बाल शासक को एक प्रकार से बन्दी बना लिया और शासन संचालन की समस्त शक्ति को अपने हाथों में ले लिया।
  • यह कार्य उसने बहुत ही चतुरता एवं कठोरता से किया था।
  • इम्माडि नरसिंह को नरसा ने पेनकोंडा के क़िले में क़ैद कर दिया।
  • अपने 12-13 वर्ष के शासन काल में नरसा नायक ने रायचूर, दोआब के अनेक क़िलों पर अधिकार कर लिया।
  • इसके अतिरिक्त नरसा नायक बीजापुर, बीदर, मदुरा, श्रीरंगपट्टम के शासकों के विरुद्ध किये गये अपने अभियान में सफल रहा।
  • उसने बीजापुर के शासक प्रतापरुद्र देव (गजपति) को भी परास्त किया।
  • नरसा नायक ने चोल, पाण्ड्य एवं चेर शासकों को भी विजयनगर साम्राज्य की अधीनता स्वीकार करने के लिए विवश किया।
  • 1503 ई. में नरसा नायक की मृत्यु हो गई।
  • उसकी मृत्यु के उपरान्त उसका पुत्र वीर नरसिंह ही इम्माडि नरसिंह का संरक्षक बना।
  • 1505 ई. में इम्माडि नरसिंह की हत्या वीर नरसिंह ने कर दी और वह स्वयं शासक बन बैठा।
  • इम्माडि नरसिंह की हत्या के साथ ही सालुव वंश का अन्त हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

भट्टाचार्य, सच्चिदानन्द भारतीय इतिहास कोश, द्वितीय संस्करण-1989 (हिन्दी), भारत डिस्कवरी पुस्तकालय: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, 217।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः