रॉल्फ़ फ़्रिंच

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:13, 4 July 2011 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) ('*'''रॉल्फ़ फ़्रिंच''' एक अंग्रेज़ व्यापारी था, जो 1583 ई. म...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
  • यह पहला अंग्रेज़ व्यक्ति था, जिसने भारत की यात्रा की थी।
  • उसने उत्तरी भारत, बंगाल, बर्मा, मलक्का और श्रीलंका की भी यात्रा की थी।
  • वह अपनी यात्रा समाप्त करके 1591 ई. में सकुशल इंग्लैण्ड वापस लौट गया।
  • उसने अपनी यात्रा का जो विवरण तैयार किया, वह काफ़ी महत्त्वपूर्ण माना जाता है।
  • रॉल्फ़ फ़्रिंच के इन्हीं यात्रा विवरणों के आधार पर ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने भारत में अपने व्यापार की योजना बनाई थी।
  • रॉल्फ़ फ़्रिंच ने भारतीयों तथा उनके रीति-रिवाजों के बारे में विस्तार से लिखा है।
  • उसने आगरा एवं फतेहपुर सीकरी को लंदन से भी बड़ा बताया।
  • रॉल्फ़ फ़्रिंच ने बाल विवाह तथा सती प्रथा का उल्लेख किया है, किन्तु वह तत्कालीन मुग़ल बादशाह और उसके दरबार का नाममात्र ही उल्लेख करता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः