पलामू

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:43, 8 July 2011 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replace - "जहर" to "ज़हर")
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"
  • पलामू भारत के नव निर्मित झारखण्ड राज्य के पूर्वोत्तर भाग में स्थित है।
  • पलामू को पहले डाल्टनगंज के नाम से पुकारा जाता था।
  • 1857 ई. के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पलामू इस प्रदेश का सर्वाधिक अशांत क्षेत्र था।
  • पलामू में सबसे अधिक समय तक विद्रोह की ज्वाला धधकती रही। पलामू में विद्रोह के दौरान स्थानीय जनजातियों ने पीताम्बर साही और नीलाम्बर साही के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर स्वयं को संगठित कर लिया था।
  • संगठित लोगों ने अंग्रेज़ समर्थक जमींदार रघुवीर दयाल सिंह से कड़ा मुकाबला किया। विद्रोह को दबाने के लिए जब अंग्रेज़ अधिकारी ग्राहम और डेविस सेना लेकर आए तो विद्रोह सरगुजा के जंगलों में जा छुपे। इधर पलामू में विद्रोह तीव्र हो गया।
  • नवम्बर, 1857 को विद्रोहियों ने राज़हरा कोयला कम्पनी पर हमला कर दिया, जिसके कारण अंग्रेज़ों को बहुत क्षति पहुँची।
  • 1858 ई. में कमिश्नर डाल्टन स्वयं पलामू आया। उसके साथ मद्रास रेजीमेंट के सिपाही और रामगढ़ की घुड़सवार सेना थी।
  • अंग्रेजी सेना ने क्रूर दमन चक्र चलाया। अंततः विद्रोही न नेता टिकैत उमराव सिंह और दीवान शेख भिखारी की गिरफ्तारी सम्भव हुई और 1858 ई. तक विद्रोह समाप्त हो गया।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः