दौलताबाद

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:49, 16 May 2010 by रेणु (talk | contribs) ('दौलताबाद दक्षिण के यादववंशी राजाओं की राजधानी थी। औ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

दौलताबाद दक्षिण के यादववंशी राजाओं की राजधानी थी। और यह देवगिरी का सुल्तान मुहम्मद तुग़लक द्वारा रखा गया नाम था। यह गोदावरी नदी की उत्तरी घाटी में स्थित है और भौगोलिक दृष्टि से भारत का केन्द्रीय स्थल कहा जा सकता है।

इतिहास

इस नगर ने इतिहास में बहुत बार उत्थान और पतन देखा। यह 1318 ई॰ तक यादवों की राजधानी रहा, 1294 ई॰ में अलाउद्दीन ख़िलजी ने इसे लूटा। बाद में ख़िलजी की फौजों ने दुबारा 1318 ई॰ में यादव राजा हरपाल देव को पराजित कर मार डाला। उसकी मृत्यु से यादव वंश का अंत हो गया। बाद में जब सुल्तान मुहम्मद तुग़लक गद्दी पर बैठा, उसे देवगिरी की केन्द्रीय स्थिति बहुत पसंद आयी। उस समय मुहम्मद तुग़लक का शासन पंजाब से बंगाल तक तथा हिमालय से लेकर कन्याकुमारी तक फैला हुआ था।

राजधानी बनाने का प्रयत्न

सुल्तान ने देवगिरि का नाम दौलताबाद रखा। उसने इस नगर में बड़े-बड़े भवन और सड़कें बनवायीं। एक सड़क दौलताबाद से दिल्ली तक बनायी गई। 1327 ई॰ में सुल्तान दिल्ली से राजधानी हटाकर दौलताबाद ले गया। दिल्ली के नागरिकों ने दौलताबाद जाना पसंद नहीं किया। इस स्थानांतरण से लाभ कुछ नहीं हुआ, उल्टे परेशानियाँ बढ़ गयीं। फलत: राजधानी पुन: दिल्ली ले आयी गई। लेकिन इससे दौलताबाद का महत्त्व नहीं घटा। दक्षिण में जब बहमनी राज्य टूटा, तब अहमदनगर राज्य में दौलताबाद का गढ़ अत्यंत शक्तिशाली माना जाता रहा। 1631 ई॰ में सम्राट शाहजहाँ इस गढ़ को सर न कर सका, और क़िलेदार फतेह ख़ाँ को घूस देकर ही उस पर क़ब्ज़ा कर सका। मुग़ल शासन के अंतर्गत भी दौलताबाद प्रशासन का मुख्य केन्द्र बना रहा इसी नगर से औरंगज़ेब ने अपने दक्षिणी अभियानों का आयोजन शुरु किया। औरंगज़ेब के आदेश से गोलकुण्डा का अंतिम शासक अब्दुल हसन दौलताबाद के ही गढ़ में कैद किया गया था। 1707 ई॰ में बुरहान-पुर में औरंगज़ेब की मृत्यु होने पर उसके शव को दौलताबाद में ही दफनाया गया। 1760 ई॰ में यह नगर मराठों के अधिकार में आ गया, लेकिन इसका पुराना नाम देवगिरि पुन: प्रचलित न हो सका। आज भी यह दौलताबाद के नास से ही जाना जाता है।

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः