धनौल्टी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 05:54, 2 December 2011 by स्नेहा (talk | contribs) ('{{tocright}} '''धनौल्टी''' गढ़वाल हिमालय का मशहू हिल स्टेशन [...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

धनौल्टी गढ़वाल हिमालय का मशहू हिल स्टेशन उत्तराखंड में स्थित है। मसूरी से 24 किमी और चंबा से 29 किमी दूर धनौल्टी पर्वतीय स्थानों में पाये जाने वाले वृक्ष जैसे देवदार, बलूत और बुरुंश के ऊँचे-ऊँचे वृक्षों के लिए भी काफी मशहूर है। भीड़-भाड से दूर, धनौल्टी, प्रकृति की गोद में एक अत्यंत खूबसूरत एवं शांत पर्यटक स्थल है। घने जंगलों के मध्य स्थित, एवं अन्य पर्यटक स्थलों (मसूरी, चंबा, टिहरी) से इसकी नजदीकी, इसके प्रसिद्ध होने का एक कारण है |

यातायात और परिवहन

वायु मार्ग

देहरादून का हवाई अड्डा जॉली ग्रांट धनौल्टी से 82 किमी दूर स्थित है।

रेल मार्ग

धनौल्टी का नज़दीकी रेलवे स्टेशन देहरादून ही है, जो 60 किमी दूर है।

सड़क मार्ग

सड़क मार्ग से धनौल्टी पहुँचने के लिए देहरादून से होते हुए बस से धनौल्टी पहुँच सकते हैं।

पर्यटन

धनौल्टी काफ़ी शान्तिपूर्ण स्थल के रूप में भी जानी जाती है जिस कारण यहाँ पर्यटकों की भीड़ अधिक रहती है। लंबी जंगली ढलानें, ठंडी व शांत हवाएँ, स्थानीय लोगों द्वारा की जाने वाली मेहमान नवाजी, मनमोहक मौसम, बर्फ से ढंके पहाड़ यहाँ की खास विशेषताओं में शामिल हैं, जो इस जगह को सुकूनभरी छुट्टियाँ बिताने के लिए एक आदर्श जगह का दर्ज़ा देते हैं। देखने लायक जगहों में बारेहीपानी और जोरांडा फॉल्स, दशावतार मन्दिर, ईको-पार्क, सुरकंडा देवी, मन्दिर, हिमालयन वीवर्स, जैन मंदिर आदि शामिल हैं। सर्दियों में स्नो फॉल का मजा लेना चाहते हैं तो यहाँ जरूर जाएं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः