प्रवासी पक्षी/ कूँज -कुलदीप शर्मा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 18:10, 1 January 2012 by प्रकाश बादल (talk | contribs) ('{| style="background:transparent; float:right" |- | {{सूचना बक्सा कविता |चित्र=|चित्र=K...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
प्रवासी पक्षी/ कूँज -कुलदीप शर्मा
कवि कुलदीप शर्मा
जन्म स्थान (ऊना, हिमाचल प्रदेश)
बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
कुलदीप शर्मा की रचनाएँ

 
बड़ी दूर से आए हैं
ये अतिथि
खाली करो इन के लिए
इस झील के सारे तट
हटाओ सारी बंदूकें
उठा लो अपने जाल
मत देखो इन्हें इस तरह
जैसे तुमने देखा था
वह जंगल
जो अब नहीं दिखता
जैसे तुमने देखी थी वह नदी
जो सिकुड़ गई थी छुई-मुई सी
देखते ही
 
किसी बेगाने देष से
सौ मुश्किलें सहन कर
पहुँचे हैं यहाँ तक
किसी खुशगवार मौसम की
खुश्बू लिए
ये आए हैं एक अच्छी खबर की तरह
जैसे युद्ध से फौजी लौटा हो सुरक्षित
या जैसे इच्छरां की गोद में
लौट आया हो पूरण़

धौलाधार पार करते करते
थक गए हैं ये
पता नहीं क्या नाम रखा है
धौलाधार का इन्होंने
जहां न बर्फ बची है न पेड़़
पल भर रूक जाने का
आग्रह भी नहीं करती
अब धौलाधाऱ

उठाओ अपने कुदाल फावड़े
सेंको हलों के फाल
बैलों को टिटकारी दो पुचकारो
बादलों को न्यौता देकर आए हैं
ये दूर देष के पक्षी़

अपने नन्हे बच्चों को
बेसहारा छोड़कर आए हैं ये
एक निहायत जरूरी अभियान पऱ
हो सकता है तुम्हारे साथ शामिल हों
ये इस बार दीवाली की शुभ कामनाओं में
हो सकता है लोहड़ी पर
सुनाएं तुम्हें ये परीकथा
जिसे तुम भूल गए हो दादी मां के बाद़
  

चुाप हो जाओ थोड़ी देर के लिए
और सुनो झील के साथ इनका संवाद
ये साइबेरिया का कोई मधुर गीत
सुनाने वाले हैं
सिसकती हुई सतलुज को़
ये जानते भी नहीं
कितने देषो की सीमाएं
लांघ आए हैं अनायास
आपस में बतियाते
आसमान में लिख आए हैं
मेघदूत का संदेष
युद्ध के खिलाफ अमन की
एक अमिट इबारत
इनके आते ही
आसमान में खिलेंगे इन्द्रधनुष
और धरती पर फूल
उदासी में डूबे पहाड़
खिलखिलाने लगेंगे
धरती इठलाती घूमेगी
पूरे ब्राँड में गुनगुनाती हुई
ये आए हैं पेड़ो को ओढ़ाने
हरियाली की चादर
घाटी को सुनाने राग मल्हार
सारी सूखी नदियों में
बांटने आए हैं पानी
इतनी नमी है इनकी आँखों में


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः