आज़ादी की पूर्व संध्या पर -कुलदीप शर्मा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 18:33, 1 January 2012 by प्रकाश बादल (talk | contribs) ('{| style="background:transparent; float:right" |- | {{सूचना बक्सा कविता |चित्र=|चित्र=K...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
आज़ादी की पूर्व संध्या पर -कुलदीप शर्मा
कवि कुलदीप शर्मा
जन्म स्थान (ऊना, हिमाचल प्रदेश)
बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
कुलदीप शर्मा की रचनाएँ

 
मेरी नन्हीं बेटी
जिद्द कर रही है
कि मैं लिखूँ उसके लिए
आज़ादी पर एक निबंध
वह आज़ादी को लेकर
बहुत उत्साह में है
कल उसके स्कूल में
मनाया जाएगा आज़ादी का उत्सव
बांटी जाएंगी मिठाईयां
गुब्बारों से सजेगा सारा स्कूल


उसके ज़ेहन के आकाश में
आज़ादी के कितने ही अर्थ
उड़ रहे हैं
रंग-बिरंगी पतंगों की तरह
उसकी आंखों में इस समय
एक लहराता हुआ तिरंगा है
उसकी पुतलियों में
दिख रहा है मुङो
लाल किला
और उस पर उड़ते हुए
हज़ारो सफेद कबूतर

 
वह आज़ादी के बारे में
दोहराना चाहती है
वे तमाम अच्छी बातें
जो उसने
पाठ्य पुस्तकों में पढ़ी हैं
उन सारी अव्छी बातों को
लाना चाहती है वह
एक साथ निबंध में

उसे पता भी नहीं है
कितनी अदृष्य जंजीरों में
जकड़े हुए आएंगे
वे सारे लोग
जो कल झंडा फहराएंगे
उसके स्कूल में और देष भर में
और उनकी मुठृी में होंगे
करोड़ों गुलाम
जो तालियां पीटेगे
उनके भाषणों पर.
जो उन्हे ढो रहे हैं
कई सालों से अपने कंधों पर.
कैसे बताऊॅं मैं बेटी को
कि गुलामी दिखती थोड़े ही है
वह ऐसे ही व्यक्त होती है
बहुधा आज़ादी के उत्सव पर
 

2

मुाङो बहुत अटपटी लग रही है
उसकी यह जिद्द
मैं अभी भी उलझा हूं
उन ख़बरों में
जो सलामी परेड के समानांतर
दिखाई जा रही हैं एक चैनल पर
मैं बेटी की आंखों में
तिरंगा नही
लेह के मानचित्र से
गुम हुआ एक गांव
ढूंढ रहा हूँ

उसे लगता है
कि आज़ादी के आस-पास
होती हैं खुशियां और उत्सव
मैं जानता हूँ कि
आज़ादी के आसपास
होते हैं हादस़े


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः