दाहपरबतिया

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:05, 22 May 2012 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''दाहपरबतिया''' दरंग ज़िला, असम में तेजपुर के निकट ए...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

दाहपरबतिया दरंग ज़िला, असम में तेजपुर के निकट एक ग्राम है। यह ग्राम पुरातात्विक दृष्टि से बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। यहाँ से गुप्त काल के कई अवशेष प्राप्त हुए हैं।

अवशेष

गुप्त कालीन मंदिरों के कई अवशेष दाहपरबतिया से प्राप्त हुए हैं। यहाँ के अन्य अवशेषों में गुप्त कालीन शिल्प शैली में निर्मित पत्थर के द्वारपट्टक प्रमुख हैं, जिन पर चैत्यवातायन तथा गंगा-यमुना की प्रतिमाओं का अंकन है। यह प्रतिमाएँ गुप्त कालीन कला का विशिष्ट अंग है। गंगा-यमुना की मूर्तियों का उत्किरण अत्यन्त कलात्मक ढंग से किया गया है तथा विशेष रूप से स्वाभाविक है।

मंदिर के पार्श्व में खंडितावस्था में मिट्टी के सुंदर पटके भी मिले थे, जिन पर मानवाकृतियाँ बहुत ही आकर्षक और सजीव मुद्रा में अंकित हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 433 |


संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः