कुलूत

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:56, 24 August 2012 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''कुलूत''' वर्तमान कुल्लू का प्राचीन नाम है, जो [[कांग...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

कुलूत वर्तमान कुल्लू का प्राचीन नाम है, जो कांगड़ा (पंजाब) घाटी का प्रसिद्ध पहाड़ी स्थान है।[1] इस स्थान का उल्लेख महाभारत, सभापर्व में भी हुआ है-

‘तैरवै सहित: सर्वेरनुरज्य च तान् नृपान्, कुलूतवासिनं राजन् बृहन्तमुपजरिग्मवान्’; ‘कुलूतानुत्तरांश्चैव तांश्च राज्ञ: समानयत्’।[2]

  • उपर्युक्त श्लोक में कुलूत को 'उत्तरकुलूत' के नाम से कहा गया है।
  • महाभारत के समय यहाँ के राजा 'वृहन्त' था, जिसे पाण्डव अर्जुन ने अपनी दिग्विजय-यात्रा के प्रसंग में जीता था।
  • प्रसिद्ध पहाड़ी स्थान 'कुल्लू' ही आज का कुलूत है, जो वर्तमान कांगड़ा (पंजाब) घाटी का प्रसिद्ध पहाड़ी स्थान है।[3]
  • संस्कृत कवि राजशेखर ने कन्नौजाधिप महीपाल (6 वीं शती) के विजित प्रदेशों में कुलूत का भी उल्लेख किया है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 210 |
  2. महाभारत, सभापर्व 27, 5; महाभारत 27, 11.
  3. महाभारत में उपर्युक्त उद्धरणों में कुलूत का पाठान्तर उलूक भी है

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः