सुनीता जैन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:45, 22 December 2012 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''सुनीता जैन''' (जन्म- 13 जुलाई, 1941, अम्बाला) हिन्दी औ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

सुनीता जैन (जन्म- 13 जुलाई, 1941, अम्बाला) हिन्दी और अंग्रेज़ी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार हैं। वे एक कवियत्री के रूप में भी प्रसिद्घि प्राप्त कर चुकी हैं। अम्बाला में जन्मी सुनीता जैन ने 'स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यूयार्क' से अंग्रेज़ी साहित्य में एम. ए. किया था। इसके बाद उन्होंने 'यूनिवर्सिटी ऑफ़ नेब्रास्का' से पीएच. डी. की उपाधि प्राप्त की।

लेखन कार्य

सुनीता जैन हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों ही भाषाओं में लेखन कार्य करती हैं। उनकी अब तक 70 से भी अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। 20 कविता संग्रह के अलावा हिन्दी में उनके पाँच उपन्यास एवं चार कहानी संग्रह भी बाज़ार में आ चुके हैं।

उपन्यास
  • 'बोज्यू'
  • 'सफर के साथी'
  • 'मरणातीत'
  • 'गूंज अनुगूंज'
  • 'पांचों समग्र: तितिक्षा'
कहानी संग्रह
  • 'हम मोहरे दिन रात के'
  • 'इतने बरसों बाद'
  • 'पालना'
  • 'पांच दिन'

सुनीता जैन ने कई पुस्तकों के अनुवाद भी किए हैं, जिनमें मन्नू भंडारी का उपन्यास 'आपका बंटी' का अनुवाद भी शामिल है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः